- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Horrific Road Accident In Bikaner 6 People Of The Same Family Died
राजस्थान के बीकानेर में भयंकर सड़क हादसा, दो बच्चे-दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 6 की मौत
- Written By: राहुल गोस्वामी
राजस्थान का बीकानेर स्थित जैतपुर टोल के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

बीकानेर: राजस्थान में भयंकर सड़क हादसे की खबर मिली है।इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। खबर है कि बीकानेर संभाग में भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
मामले पर मिली जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ से बीकानेर जा रही एक कार खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार के मानों परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। कार हरियाणा नंबर की थी।
घटना पर SP तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जयपुर-हनुमानगढ राजमार्ग पर तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। घटना में कार में सवार दो बच्चे और दो महिलाओं समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार का पंजीकरण नंबर हरियाणा का था। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
#Bharatmala is becoming an expressway of death!#Bikaner tragic road accident, all 6 people in the car died tragically All the deceased were residents of Mandi Dabwali, Haryana@RajCMO@8PMnoCM@RajPoliceHelp pic.twitter.com/c1BUH1uxqe — Qazi Mohammed Ziauddin (@QaziziauddinR) July 18, 2024
वहीं इस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि कार की स्पीड इतनी तेज थी और रात का समय होने के चलते कार ड्राइवर को आगे चल रहा ट्रक नही दिखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसी दौरान टोल प्लाजा की एम्बुलेन्स भी वहां पहुंच गई। ये हादसा इतना भयंकर थी कि एक्सीडेंट के बाद कार पूरी तरह से पिचक गई और अंदर मौजूद लोगों को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।
यहां पढ़ें – लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, 5 की दर्दनाक मौत
इसके बाद क्रेन के जरिए कार के अन्दर के लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया तो एक बच्ची को छोड़ कर सभी सदस्यों की मौत हो चुकी थी। बच्ची को आनन-फानन अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने पर बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहें हैं।
Rajasthan horrific road accident in bikaner 6 people of the same family died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में सत्ता पक्ष को भनक लगे बिना एजी कंपनी ने बदला नाम; नई पहचान के साथ गुपचुप शुरू किया कचरा संकलन
Jun 15, 2026 | 04:26 PMबीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Jun 15, 2026 | 04:26 PMOdisha Nursing Officer Recruitment 2026: 5989 पदों पर निकली भर्ती, नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jun 15, 2026 | 04:26 PM2 हफ़्तों में पाए बेदाग गोरापन… अब झांसा देने वालों की खैर नहीं! सौंदर्य प्रसाधनों पर FDA का चलेगा हंटर
Jun 15, 2026 | 04:25 PMUP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक
Jun 15, 2026 | 04:17 PMनागपुर के बाजारों में ‘छुट्टे पैसों’ का अकाल! 10, 20 और 50 के नोट गायब होने से छोटे कारोबारी बेहाल
Jun 15, 2026 | 04:16 PMराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया सोलापुर हादसे पर शोक, मृतकों को के परिवार को 7 लाख की सहायता
Jun 15, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM













