विश्व पर्यटन दिवस पर घूमने का बनाएं प्लान, राजस्थान सरकार ने ऐतिहासिक स्थलों पर एंट्री की Free

राजस्थान की बात की जाएं तो, यह राज्य पर्यटकों के लिए खूबसूरती की मिसाल पेश करता है। इतना ही यहां पर सालों पुरानी सांस्कृतिक विरासत वाली ऐतिहासिक जगहें पर्यटकों के लिए काफी उत्सुकता बढ़ाने वाली होती है। इसे लेकर ही पर्यटकों के लिए राजस्थान सरकार ने खास ऑफर पेश किया।
राजस्थान पर्यटन, एंट्री फ्री
राजस्थान पर्यटन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

World Tourism Day 2024: दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस को 27 सितंबर को मनाया जाता है जो दुनिया में खुबसूरत जगहों औऱ उसकी खासियत को पेश करता है। दुनिया में वैसे तो कई जगहें घूमने की है लेकिन भारत भी पर्यटन के मामले में बहुल बना हुआ है जहां पर कई राज्य में पर्यटन का अच्छा-खासा बज बना हुआ है। राजस्थान की बात की जाएं तो, यह राज्य पर्यटकों के लिए खूबसूरती की मिसाल पेश करता है। इतना ही यहां पर सालों पुरानी सांस्कृतिक विरासत वाली ऐतिहासिक जगहें पर्यटकों के लिए काफी उत्सुकता बढ़ाने वाली होती है। इसे लेकर ही पर्यटकों के लिए राजस्थान सरकार ने खास ऑफर पेश किया जिसके चलते अब बिना किसी फीस के पर्यटन दिवस पर घूमना निशुल्क रहेगा।

ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए नहीं लगेगा शुल्क

अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान की ऐतिहासिक जगहों पर घूमें इसे निशुल्क कर दिया गया है। राजस्थान में आप समृद्ध इतिहास, भव्य किले, महल और सांस्कृतिक धरोहरों को निःशुल्क घूम सकते हैं और राजस्थान की शान और गौरव का अनुभव कर सकते हैं। दरअसल राजस्थान सरकार, राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की घोषणा करती है जिसमें खास पहल से पर्यटकों को राजस्थान की अनूठी सुंदरता और विरासत से रूबरू कराने का एक सुनहरा मौका मिलता है। इतना ही नहीं पर्यटन दिवस पर अगर कोई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं तो, पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों का स्वागत सत्कार मालाओं और तिलक लगाकर किया जाएगा।इसके साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा, ताकि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

कब से हुई विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत

आपको बताते चलें कि, विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 27 सितंबर 1980 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा की गई थी। इसके लिए पहले ही इस दिन 27 सितंबर 1970 के दिन पहली पहल की गई और विश्व पर्यटन के संगठन के संविधान को अपनाया गया। इस प्रयास से पर्यटन को बड़ा बल मिला तो वहीं पर दुनिया में पर्यटन का अलग प्रचार हुआ। हर साल दुनियाभर में पर्यटन को बढ़ावा देने और संस्कृति से परिचय कराने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

इस दिवस को हर साल अलग-अलग थीम पर पेश किया जाता हैं तो वहीं पर सांस्कृतिक धरोहर, या समावेशी पर्यटन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करती है। समय के साथ बदलते परिवेश में सकारात्मक बदलावों और योगदान को पहचानने का अवसर विश्व पर्यटन दिवस देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com