राजस्थान : CM अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से दाखिल किया नामांकन, देखें वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Nov 06, 2023 | 12:20 PM
(राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत)
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा (Sardarpura) सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।
#WATCH राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/7rAl9exKbq — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान गहलोत की पत्नी और उनके पुत्र साथ थे। कांग्रेस की ओर से आज उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा रखी गई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी भाग लेंगे। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Rajasthan cm ashok gehlot filed nomination from sardarpura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 06, 2023 | 12:20 PM
