बारिश बनीं आफत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से महिला की मौत

New Delhi Railway Station, Delhi Police, Woman dies due to electrocution, New Delhi News
Source: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मानसून के आने से गर्मी से राहत तो मिल जाती है। लेकिन, बारिश आफत बन कर कहर ढाने लगती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से रविवार को यानी आज एक महिला की मौत हो गई। FSL की टीम मौके पर मौजूद है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। 

मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई।  दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है।  जांच जारी है ।

मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि हम चंडीगढ़ जा रहे थे। जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई है, तब मैं पार्किंग एरिया में था। ये संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com