

नई दिल्ली: छात्रों (Students) के भारी विरोध प्रदर्शन (Protest) के बाद रेलवे (Railway) ने एनटीपीसी (NTPC) और लेवल 1 (Level 1) की परीक्षा (Exam) स्थगित कर दी है। एएनआई के अनुसार, रेल मंत्रालय ने कहा है कि, रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के मद्देनजर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों और रेलवे भर्ती बोर्ड के स्तर 1 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा पर छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई के लिए एक समिति का गठन किया गया है। मंत्रालय को ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे बोर्ड की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की परीक्षा में शामिल छात्रों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर को पटना और आरा रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद विरोध उग्र हो गया था, इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया था। छात्रों को तीतर-बितर के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस मामले में पटना के डीएम ने सोमवार को कहा था कि, प्रदर्शनकारियों ने लगभग 5 घंटे तक ट्रेन को रोका। यह किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं है। हम मुख्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
दरअसल, छात्रों का आरोप है कि बोर्ड ने परीक्षा के लिए कट ऑफ बढ़ा दिया जिससे कई उम्मीदवार प्रभावित हुए। उम्मीदवारों ने बताया कि लगभग 75 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी लेकिन केवल 2.5 लाख उम्मीदवार अगले राउंड स्तर के लिए क्वालीफाई हुए, जिनमें अधिकांश 10वीं और 12वीं पास के बजाय स्नातक हैं।
बोर्ड ने सीबीटी-2 परीक्षा (CBT-2 Exams) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 15 जनवरी 2022 को जारी सीबीटी-1 परीक्षा (CBT-1 Exams) के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 (RRB-NTPC Result 2021) जारी किए गए थे। इससे नाराज उम्मीदवारों ने बोर्ड पर सवाल उठाए हैं।