राहुल गांधी जल्द शुरू करेंगे Bharat Dojo Yatra, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद जल्द ही भारत डोजो यात्रा शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए ये घोषणा की है।
- Written By: शानू शर्मा
राहुल गांधी का भारत डोजो यात्रा
नई दिल्ली: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद जल्द ही भारत डोजो यात्रा शुरू करने वाले हैं। नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हम हज़ारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे थे, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दिनचर्या थी।”
उन्होंने आगे लिखा,” फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में शुरू हुआ यह काम जल्द ही एक सामुदायिक गतिविधि में बदल गया, जिसमें हम जिन शहरों में रुके थे, वहाँ के साथी यात्री और युवा मार्शल आर्ट के छात्र एक साथ आए।”
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने आगे लिखा, “हमारा लक्ष्य इन युवा दिमागों को ‘जेंटल आर्ट’ की सुंदरता से परिचित कराना था। ध्यान, जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष समाधान तकनीकों का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण। हमारा उद्देश्य उनमें हिंसा को सौम्यता में बदलने का मूल्य भरना था, उन्हें एक अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने के लिए उपकरण देना था।”
सम्बंधित ख़बरें
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
उन्होंने आगे लिखा कि इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर, मैं आप सभी के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूँ, उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग ‘जेंटल आर्ट’ का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे। भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है।
During the Bharat Jodo Nyay Yatra, as we journeyed across thousands of kilometers, we had a daily routine of practicing jiu-jitsu every evening at our campsite. What began as a simple way to stay fit quickly evolved into a community activity, bringing together fellow yatris and… pic.twitter.com/Zvmw78ShDX — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2024
डोजो क्या होता है
डोजो एक मार्शल आर्ट के ट्रेनिंग स्कूल को कहते हैं। जिसमें एथिलिट्स प्रैक्टिस करते हैं। शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी मार्शल आर्ट करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट करना भी शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि सियासत में भी जल्द ही मार्शल आर्ट शुरू करेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि राहुल गांधी हमेशा से एक अच्छे खिलाड़ी थे, उन्हें जबरन राजनीति में घसीटा गया।
बता दें कि पहली बार राहुल गांधी ने 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने इस यात्रा में लगभग 150 दिनों तक पैदल रास्ता तय किया था। इस दौरान वो कन्याकुमारी से मणिपुर और गुजरात होते हुए कश्मीर पहुंचे थे। हालांकि इस रास्ता से कांग्रेस को लोकसभा में जीत तो नहीं मिली लेकिन पार्टी ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।
