नयी दिल्ली. बीते शुक्रवार को ताजिकिस्तान में आये भीषण भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (New Delhi) समेत उत्तर भारत (India) के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। इसका केंद्र ताजिकिस्तान था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप शुक्रवार रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया। ठीक इसी वक़्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शिकागो यूनिवर्सिटी के छात्रों से ऑनलाइन संवाद पर थे।
गौरतलब है कि जब राहुल बोल रहे थे तब उन्होंने भी भूकंप के झटके को महसूस किया. तब उन्होंने बाकि लोगों को कहा कि, लगता है भूकंप आया है। हालाँकि वो उस समय जूम मीटिंग पर थे। जब राहुल ने भूकंप आने की बात लोगों से कही तो स्क्रीन पर दिख रहे एक व्यक्ति ने हल्की सी मुस्कान दी।
Cortsey: Rohit Yadav
इधर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘2005 में आए भूकंप के बाद से श्रीनगर में आया कोई झटका इतना शक्तिशाली नहीं था जिसने मुझे घर से बाहर जाने को मजबूर किया हो। मैंने कंबल लिया और भागा। मुझे अपने साथ फोन ले जाना भी याद नहीं रहा, इसलिए जब जमीन हिल रही थी तब ‘भूकंप’ ट्वीट नहीं कर पाया।”
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भूकंप के बाद अमृतसर या पंजाब के अन्य हिस्सों में क्षति की अभी तक कोई सूचना नहीं है। पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन के शीर्ष अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”
हालाँकि भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि उसने बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया। विभाग ने कहा कि यह गलती सॉफ्टवेयर के कारण हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप शुक्रवार रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया।