-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Rahul Gandhi Slams Narendra Modi And Mamata Banerjee Bengal Assembly Elections 2026
मोदी और दीदी पर एक साथ भड़के राहुल गांधी, बोले- मुझ पर 36 केस तो ममता पर मेहरबानी क्यों?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Rahul Gandhi in Bengal: राहुल गांधी ने बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कांग्रेस को भाईचारे और भाजपा को नफरत की पार्टी बताया।

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियों ने जोर लगा दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने हुगली जिले के सेरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और ममत बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने टीएमसी को गुंडा टैक्स लेने वाली पार्टी बताया।
राहुव गांधी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी भाजपा से सीधी लड़ाई नहीं लड़ती हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ 36 केस दर्ज करके 55 घंटे पूछताछ की गई लेकिन ममता दीदी पर तो कोई एक्शन नहीं लिया गया।
मोदी और दीदी पर भड़के राहुल
सेरामपुर में राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और टीएमसी तीन दिशाओं में निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने उनके खिलाफ 36 मामले दर्ज किए हैं और ED ने 55 घंटे तक पूछताछ भी की। राहुल ने आगे सवाल किया कि ममता बनर्जी पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है। राहुल का इसके पीछे तर्क था कि ममता भाजपा के साथ सीधी लड़ाई नहीं लड़ती हैं, इसलिए उनको छोड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
परिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
कांग्रेस भाईचारे की तो भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी: राहुल
राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में दो अलग सोच के बीच की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान, एकता और भाईचारे की बात करती है तो दूसरी ओर भाजपा हिंसा और अहंकार फैलाती है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोग जहां भी जाते हैं नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं।
अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि इसीलिए कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये यात्रा की। इसके साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री की यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री 24 घंटे देश को तोड़ने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल की वोटिंग के लिए अभेद्य किले में तब्दील बंगाल, बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा हुई दोगुनी
इसके साथ ही ममता सरकार पर भड़कते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में एक नौकरी पाने के लिए टीएमसी में कोई रिश्तेदार जरूरी है। इसके बिना नौकरी नहीं मिलती है। हिंदुस्तान मोटर्स का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि पहले लेफ्ट और अब टीएमसी ने इसे बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही राहुल ने कोयला तस्करी अवैध माइनिंग और गुंडा टैक्स जैसे आरोपों से टीएमसी पर जोरदार प्रहार किया।
Rahul gandhi slams narendra modi and mamata banerjee bengal assembly elections 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा
Aug 06, 2026 | 01:35 PMग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













