Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना कहा, PM ने जिस मनरेगा को यूपीए की विफलता बताई, वही कोविड में गरीबों की सहारा बनी

  • By अविनाश पांडे
Updated On: Jul 02, 2022 | 02:24 PM

Photo Credit tiwtter-ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सासंद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) ने एकबार फिर बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है।  उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे में कहा कि, मैं कोविड के दौरान देख रहा था जब हजारों की संख्या में लोग बेरोज़गार हुए, तब मनरेगा ने गरीब मजदूर लोगों को बचाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय कांग्रेस द्वारा लाई गई योजना मनरेगा पर कोई सवाल नहीं उठाया था। क्योंकि उस दौरान यह स्पष्ट हो गया था कि, उन्होंने जिस मनरेगा को को यूपीए (UPA) की विफलताओं का जीवंत स्मारक बताया था, उसी योजना ने भारत को कोविड-19 के समय बेरोजगारी से बचाया था।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मनरेगा का मजाक उड़ाया था उड़ाते हुए इस योजना को भारतीयों का अपमान बताया लेकिन, कोविड के दौर में इसी मनरेगा का इस्तेमाल करके गरीबों के खाते में करोड़ो रुपए भेजे गए। यूपीए सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) को संकल्पित, विकसित और लागू किया था। जब मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री को मनरेगा के खिलाफ बोलते हुए सुना तो मैं चौंक गया था। उन्होंने इसे UPA की विफलताओं का जीवंत स्मारक बताया था। उन्होंने इसे राजकोष पर एक बोझ बताया था। इससे मुझे एहसास हुआ कि प्रधानमंत्री वास्तव में मनरेगा की गहराई को नहीं समझ पाए हैं। लेकिन आज उसी योजना के तहत करोड़ो गरीबों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

गौरतलब है कि, मनरेगा रोजगार गारंटी कि एक ऐसी योजना है, जिसे 7 सितंबर 2005 को विधान द्वारा लागू किया गया। इस योजना के तहत किसी भी ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आये दिन कांग्रेस काल में जारी योजना के बीजेपी द्वारा विरोध और अब उनके सरकार में उसी योजना पर काम करने को लेकर आए दिन निशाना साधते रहते हैं। 

Rahul gandhi said mnrega kovid period became the support of laborers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2022 | 02:24 PM

Topics:  

  • Congress
  • MNREGA
  • Wayanad

सम्बंधित ख़बरें

1

मनरेगा में बड़ी राहत: आर्थिक सीमा 2 लाख से बढ़कर 7 लाख हुई, अटके काम होंगे पूरे

2

इधर कांग्रेस ने छोड़ी साईकिल…उधर चार दलों ने दिया भाजपा को झटका, यूपी में क्यों मचा सियासी हड़कंप?

3

राज्य चुनाव आयोग पर चलेगा महाभियोग? नाना पटोले ने किया आह्वान, कहा- सदन का विशेष सत्र बुलाओ

4

जयंती विशेष: वो सियासतदान जिसने पाकिस्तान में लिया जन्म, लेकिन आजादी के 50 साल बाद बना भारत का पीएम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.