'Terrorist के चेहरे दिखाओ जरा', Rahul Gandhi ने सीबीएसई छात्रों से की बात, सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने CBSE रिजल्ट को लेकर चल रहे विवाद के बीच छात्र वेदांत व अन्य छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने ट्रोलिंग, 'देशद्रोही' और 'सोरोस एजेंट' कहे जाने का मुद्दा उठाया
Rahul Gandhi Meets CBSE Student Vedant Amid Result Controversy
सीबीएसई छात्रों के साथ राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Meets CBSE Student: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और परिणाम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12वीं के छात्रों से मुलाकात की और उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है। राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई वीडियो में अन्य छात्रों के साथ छात्र वेदांत भी नजर आ रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान छात्रों ने खुलकर उनसे अपनी बता कही और अपनी समस्याएं रखी। वेदांत ने बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्हें 'देशद्रोही और देश का दुश्मन' तक बताया गया।

राहुल गांधी ने शेयर किया VIDEO

छात्रों के साथ बातचीत का 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मेरे साथी 'राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंटों' के साथ एक खुलासा करने वाली बातचीत। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि 'वेदांत और उनके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से सवाल पूछे तो जवाब के बदले उन्हें अपमानित किया गया। राहुल ने कहा कि छात्र एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले।

देशद्रोही-पाकिस्तानी दर्जा मिला

राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में छात्र वेदांत ने बताया कि लोगों ने उन्हें देशद्रोही, पाकिस्तानी और डीप स्टेट एजेंट तक कहा। जब मैंने अपनी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका देखी, तो मुझे लगा कि मेरा पेपर अच्छा हुआ था लेकिन नंबर अच्छे नहीं मिले। उसके बाद जब मैंने अपनी Answer Sheet मांगी तो मुझे पता चला कि यह मेरी कॉपी ही नहीं है।

इसके बाद मैंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उठाया तो बड़ी संख्या में लोगों ने उसका समर्थन किया लेकिन इसके साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें डीप स्टेट एजेंट और भारत में अस्थिरता पैदा करने वाला बताया सोरोस का एजेंट कहा।

राहुल गांधी ने की आलोचना

छात्र वेंदात और अन्य छात्रा से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यह समझ नही आ रहा है कि बीच में सोरोस कहां से आ गया, पाकिस्तान भी आ गया.. यह तो पागलपन है। तुम लोगों ने कुछ किया भी नहीं। तुम छात्र हो और सिर्फ अपनी उत्तर पुस्तिका मांग रहे हो, फिर भी तुम्हें देशद्रोही कहा जा रहा है। ऐसा क्यों? राहुल गांधी ने कहा कि समस्या को समझने और उसे दूर करने के बजाय छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com