-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Punjab Morning Visuals From Outside Punjab Police Intelligence Headquarters In Sector 77
पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस बिल्डिंग के बाहर तेज धमाका, देखें मौके पर की ताजा तस्वीरें
- Written By: सुभाष यादव

मोहाली धमाका (Photo Credits-ANI Twitter)
चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali Blast) में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, इससे हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे “चिंताजनक” और “चौंकाने वाला” करार दिया। यह धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ। विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए।
मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ”शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।” पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
Punjab | Morning visuals from outside Punjab Police Intelligence headquarters in sector 77, SAS Nagar where an explosion took place yesterday evening, May 9 “It was a minor explosion,” police officials said yesterday pic.twitter.com/Us5NZ58LR3 — ANI (@ANI) May 10, 2022
पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”खुफिया इमारत परिसर में एक मामूली विस्फोट हुआ। जांच जारी है और हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं।” अधिकारी ने कहा, ”विस्फोट एक रॉकेट दागे जाने जैसा था। कोई हताहत नहीं हुआ है।”
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा कि जांच जारी है। चंडीगढ़ पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी खुफिया कार्यालय भवन के पास तैनात किया गया। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह विस्फोट 24 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के पास एक विस्फोटक उपकरण की बरामदगी के बाद हुआ है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर हैरानी व्यक्त की और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ”मोहाली में बम विस्फोट गहरी सांप्रदायिकता का संकेत है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और पुलिस से पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करता हूं।” शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह विस्फोट से स्तब्ध हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ”पंजाब पुलिस के खुफिया ब्यूरो मुख्यालय, मोहाली में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं। इससे गंभीर सुरक्षा चूक और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई है। जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने और दंडित करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।”
Punjab morning visuals from outside punjab police intelligence headquarters in sector 77
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल का दौर खत्म? इथेनॉल के बाद पानी, पराली और गोबर से बनेगा ईंधन! गडकरी ने बताया सरकार का मास्टरप्लान
Jul 08, 2026 | 04:58 PMपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 04:57 PMAirport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
Jul 08, 2026 | 04:55 PMक्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Jul 08, 2026 | 04:54 PMपुणे में मूसलाधार आफत के बीच खड़कवासला डैम में बंपर पानी: 24 घंटे में बढ़ा 78 दिनों का कोटा, पर कटौती अभी जारी
Jul 08, 2026 | 04:51 PMअयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, रामलला का लिया आशीर्वाद, नई फिल्म ‘श्री रामभूमि’ का किया शुभारंभ
Jul 08, 2026 | 04:48 PMबारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Jul 08, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













