चंडीगढ़ से दिल्ली तक बम की धमकी से हड़कंप, सचिवालय और स्कूलों को उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
Bomb Threat Alert: पंजाब-हरियाणा सचिवालय और दिल्ली के चार स्कूलों को बम की धमकी मिली। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड ने तलाशी अभियान शुरू किया, एक मामले में धमकी हॉक्स निकली।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चंडीगढ़ सचिवालय (Image- Social Media)
Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat: चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे सचिवालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भी बम धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। सचिवालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
दिल्ली के स्कूलों को भी मिली धमकी
दिल्ली में चार स्कूलों को बम धमकी भरी ईमेल मिली है-
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
SOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
अरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
- दिल्ली कैंट: लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल
- सीआर पार्क: डॉन बॉस्को स्कूल
- साउथ कैंपस: आनंद निकेतन का कार्मेल स्कूल
दमकल विभाग के अनुसार, द्वारका के कार्मेल स्कूल में मिली धमकी को फिलहाल हॉक्स (झूठी) माना गया है और जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। बाकि स्कूलों में पुलिस और बम स्क्वायड तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
सचिवालय परिसर को खाली कराया गया
धमकी की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पूरे पंजाब-हरियाणा सचिवालय परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। धमकी के बाद सचिवालय छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे जांच कर रहे हैं। यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही शहर के कई स्कूलों को बम धमकियां मिली थीं, जिससे पहले ही दहशत का माहौल बना हुआ था।
यह भी पढ़ें- बीकानेर में दरिंदगी: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद सुसाइड, स्कूल जाते समय कार से किया था अपहरण
स्कूलों को मिली थी धमकी
बुधवार को लगभग 30 स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी, जिसमें दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई थी। हालांकि, गहन जांच के बाद सभी स्कूलों में मिली धमकियां अफवाह (Hoax) साबित हुईं। पुलिस का साइबर सेल अब यह जांच कर रहा है कि पंजाब-हरियाणा सचिवालय को मिली बम धमकी का कोई लिंक उन ई-मेल्स से तो नहीं है।
