-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Prajwal Revanna Bail Karnataka Highcourt Transfer To Sessions Court Order
प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से झटका, जमानत के लिए सत्र न्यायालय भेजा
- Written By: सौरभ शर्मा
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपी के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका दिया है। हाइकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका के लिए कहा कि पहले सत्र न्यायालय में जाए।

कर्नाटक हाईकोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका को सेसन कोर्ट में अपील का आदेश (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलूरु: दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज नहीं किया, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि वे पहले सत्र न्यायालय का रुख करें। अदालत ने कहा कि यदि सत्र न्यायालय उनकी याचिका पर निर्णय नहीं देता या राहत नहीं मिलती, तभी वे हाईकोर्ट में दुबारा से आ सकते हैं।
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर तीन अलग-अलग एफआईआर में यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इन मामलों की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। गंभीर आरोपों के बाद जनता दल (एस) ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कुछ पीड़ित महिलाओं के बयान सार्वजनिक हुए और कथित कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद अब प्रज्वल रेवन्ना की जमानत प्रक्रिया में एक और कानूनी चरण जुड़ गया है।
हाईकोर्ट का सख्त रुख, प्रक्रिया का पालन करें
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोई भी आरोपी सीधे उच्च न्यायालय की शरण में न आए जब तक कि निचली अदालत की प्रक्रिया पूरी न हो। अदालत ने साफ किया कि रेवन्ना को कानूनन पहले सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करनी चाहिए। न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित की पीठ ने यह निर्देश देते हुए याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना और इसे वापस लेने की अनुमति दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Bengaluru Suicide: 20 साल की छात्रा ने तालाब में कूदकर दी जान, मरने से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था मैसेज
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Bengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
पार्टी से निलंबन और SIT की जांच से बढ़ी मुश्किलें
प्रज्वल रेवन्ना, जो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं, पर महिलाओं से दुष्कर्म, उत्पीड़न और धमकी के आरोप हैं। मामला तब और गरमा गया जब कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जनता दल (एस) ने राजनीतिक दबाव को देखते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। अब SIT जांच तेज कर चुकी है और कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन नहीं होगा, PWD ने रद्द किया लाखों का टेंडर
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब कानूनी प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। रेवन्ना को अब अपनी जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाना होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे कर्नाटक की राजनीति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है, जहां एक बड़े राजनीतिक परिवार का सदस्य अब कानून के शिकंजे में है।
Prajwal revanna bail karnataka highcourt transfer to sessions court order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














