कर्नाटक स्कैंडल में फंसे प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना भी गिफ्तार, यौन शौषण का आरोप
प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को भी अब हासन पुलिस ले गिरफ्तार कर लिया है। सूरज पर जेडीएस कार्यकर्ता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का संगीन आरोप है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
सूरज रेवन्ना-प्रज्वल रेवन्ना
हासन (कर्नाटक): कर्नाटक स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को भी अब हासन पुलिस ले गिरफ्तार कर लिया है। सूरज पर जेडीएस कार्यकर्ता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का संगीन आरोप है। जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य (MLC) सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में बीते शनिवार को मामला दर्ज किया था।
चेतन के.एस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच.डी. रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना (37) ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा शनिवार देर शाम जद(एस) एमएलसी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की है।
Hassan, Karnataka | FIR filed against JD(S) MLC and son of HD Revanna, Suraj Revanna under section 377, 342, 506 of IPC at Holenarasipura Rural police station. Complainant Chethan has alleged that Suraj Revanna sexually harassed him at his farmhouse in Gannikada village in Hassan… — ANI (@ANI) June 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
यह पुरा मामला सूरज रेवन्ना के एक करीबी सहयोगी द्वारा कथित पीड़ित के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कराने के एक दिन बाद आया है। सूरज के सहयोगी शिवकुमार ने यह आरोप भी लगाया था कि उस व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपये की मांग की और बाद में 2 करोड़ रुपये में समझौता किया था।
दरअसत सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने होलेनरसीपुरा थाने में पीड़ित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिवकुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि पैसे ऐंठने के लिए सूरज रेवन्ना के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए। उसका दावा था कि आरोपियों ने सूरज रेवन्ना को 5 करोड़ रुपये न देने पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।
