- Hindi News »
- India »
- Pongal Celebration In Tamil Nadu Udhayanidhi Wishes Tamil New Year
तमिलनाडु में धूमधाम से मनाया गया ‘पोंगल’, उदयनिधि स्टालिन ने दी तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं
- Written By: अक्सा अंसारी

चेन्नई: तमिल महीने ‘थाई’ (Tamil Month ‘Thai’) की शुरुआत के साथ खेती और फसलों से जुड़ा उत्सव ‘पोंगल (Pongal)’ पूरे तमिलनाडु (Tamilnadu) में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पोंगल उत्सव के साथ ही मदुरै (Madurai) में सांड को काबू करने की लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘अवनियापुरम जल्लीकट्टू (Avaniyapuram Jallikattu) भी शुरू हो गई।
#WATCH | Harvest festival ‘Pongal’ being celebrated in Tamil Nadu’s Coimbatore pic.twitter.com/KgQ2cs9bCb — ANI (@ANI) January 15, 2024
इस दौरान कई युवाओं ने बेकाबू सांडों को काबू में करने की कोशिश की। राज्यभर में लोगों ने समृद्धि के प्रतीक के रूप में चावल और गुड़ से बना मिष्ठान्न ‘पोंगल (Pongal)’ तैयार करके शुभ तमिल माह ‘थाई (Thai)’ की शुरुआत की।
#WATCH | Tamil Nadu: Jallikattu competition underway in Madurai’s Avaniyapuram. pic.twitter.com/r9LJlf32F6 — ANI (@ANI) January 15, 2024
इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाया और नयी पोशाक पहनकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव और राज्य में नेता प्रतिपक्ष एडप्पादी के. पलानीस्वामी, द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई समेत अन्य ने पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दीं। द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख और राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी ‘तमिल नव वर्ष’ की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रतिगामी आर्य प्रथाओं को नष्ट कर समानता की द्रविड़ प्रथाओं को बढ़ावा दें। आप सभी को पोंगल और तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं।” उदयनिधि ने एक अलग वीडियो साझा कर पोंगल और तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने समर्थकों से 21 जनवरी के सेलम युवा इकाई सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
உலகெங்கும் வாழ்கின்ற தமிழர்களுக்கு என் இனிய #பொங்கல் மற்றும் தமிழ்ப்புத்தாண்டு வாழ்த்துகளை தெரிவித்துக் கொள்கிறேன். ‘தை பிறந்தால், வழி பிறக்கும்’ என்பார்கள். இந்த தை மாதம் சேலத்தில் நடக்கவிருக்கும் நம் @dmk_youthwing-ன் மாநில மாநாட்டில் ஒன்று கூடி, இந்திய ஒன்றியத்துக்கே… pic.twitter.com/7MhVoMKsi5 — Udhay (@Udhaystalin) January 14, 2024
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ केंद्र में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। कुछ ही महीनों में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।
(एजेंसी)
Pongal celebration in tamil nadu udhayanidhi wishes tamil new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










