लाल किले से लेकर कश्‍मीर तक हमने मारा...दिल्ली ब्लास्ट पर पाक का बड़ा कबूलनामा, अब कूटे जाएंगे आतंकी

Pakistan Leader Chaudhry Anwarul Haq: अनवारुल हक ने अपने भाषण में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के सामने हुए बम ब्लास्ट का नाम लिया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।
Delhi Blast Pak Connection
लाल किले से लेकर कश्‍मीर तक हमने मारा...दिल्ली ब्लास्ट पर पाक का बड़ा कबूलनामा
Published on
Updated on

Delhi Blast Pakistan Connection: लाल किला पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के नेता ने पाकिस्तान की भागीदारी की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, यानी पीओके के पाकिस्तानी नेता अनवारुल हक ने कहा है कि लाल किला से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हम ही भारत में हमले करवाते रहे हैं। पाकिस्तानी नेता चौधरी अनवारुल हक ने कहा है कि आतंकवादी समूह भारत में "लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक" हमले कर रहे हैं। यह एक बड़ा कबूलनामा है और आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट करता है।

अनवारुल हक ने अपने भाषण में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम विस्फोट का नाम लिया है, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड, डॉ. उमर उन नबी, जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है, जिसका भंडाफोड़ हमले से कुछ दिन पहले फरीदाबाद में हुआ था। अनवारुल हक की 'कश्मीर के जंगलों' वाली टिप्पणी अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की ओर इशारा करती है, जहां आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

लाल किला आतंकी हमले पर पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा

वायरल हुए एक वीडियो में हक को कहते हुए सुना जा रहा है कि "मैंने पहले कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करते रहेंगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला करेंगे। अल्लाह की कृपा से, हमने यह कर दिखाया है और वे अभी तक शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ दिन बाद हथियारबंद लोग दिल्ली में घुस आए और हमला कर दिया और उन्होंने अभी तक शायद सभी शवों की गिनती नहीं की है।"

यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्लामाबाद की भूमिका का खुलासा किया हो। कुछ दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार की आतंकवाद नीति का पर्दाफाश किया था और कहा था कि पाकिस्तान सरकार को प्रांत में "फर्जी" आतंकवादी हमलों से फायदा होता है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक, अफरीदी ने इस्लामाबाद पर अशांत खैबर क्षेत्र में शांति की कोशिशों में बाधा डालने और फर्जी आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com