-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi On Foundation Day Of Chattisgarh Madhaya Pradesh Kerala And Karnatak
इन राज्यों के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य की कामना
- Written By: अपूर्वा नायक
आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों के स्थापना दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी राज्यों के रहवासियों को शुभकामनाएं दी है।

नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : 1 नवंबर को देश के विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस होता है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर इन राज्यों में रहने वाले नागरिकों को बधाई दी है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इन राज्य के लोगों के स्वस्थ और सफल जीवन की भी कामना की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री ने अलग अलग पोस्ट के माध्यम से इन प्रदेशों की प्रगति की प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। इस राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2024
मध्यप्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कामना की है कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर सेक्टर में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे।
मध्य प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे, यही कामना है — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2024
छत्तीसगढ़ को दी बधाई
छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों को बधाई देते हुए उनके सफल जीवन और प्रगति की कामना की।
समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2024
राज्यपाल ने भी दी बधाई
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा है कि राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है।
प्रगति की कामना
कार्यालय की ओर से लिखा गया है कि स्थापना के बाद पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ ने एक अलग पहचान बनाई है और विभिन्न सेक्टर में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
ये भी पढ़ें :- अनंत अंबानी के वंतारा में होगा ट्यूनीशिया के 3 हाथियों का इलाज व रिहैबिलिटेशन
प्रदेश निरंतर अग्रसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए हुए अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, ”आप सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा और आशीर्वाद से हम सुशासन के रास्ते पर चलकर प्रदेश को संवारने का काम कर रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।”
दीपोत्सव के साथ मनाएं राज्योत्सव
साय ने लिखा है, ”हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, धान का यह कटोरा सदैव भरा रहे, यही कामना है। आइये, राज्योत्सव के इस अनुपम अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi on foundation day of chattisgarh madhaya pradesh kerala and karnatak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














