Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज PM नरेंद्र मोदी कर सकते हैं हिमाचल का दौरा, रामपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे सर्वेक्षण

आज PM मोदी शिमला के रामपुर समेज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 14, 2024 | 10:42 AM

डिज़ाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: शिमला के रामपुर समेज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का आज PM मोदी दौरा कर सकते हैं। खबरों की मानें तो आज यानी 14 अगस्त को PM मोदी शिमला जा सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री का यह दौरा भी मौसम पर निर्भर करेगा। इस बाबत हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

जानकारी दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि मौसम ठीक होने पर प्रधानमंत्री का दौरा पुनर्निर्धारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में पहले कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

यह पढ़ें- रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल हुई ख़त्म, हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा

नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई

‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!

सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा था कि, “उनका (प्रधानमंत्री मोदी का) दौरा सोमवार को होना था और उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव से बात की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द कर दिया गया। मौसम साफ होने के बाद उनके दौरे की नई तारीख तय की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार को चालू मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में हुई तबाही के मद्देनजर मदद का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 110 लोग लोगों की मौत हुई है और प्रदेश को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

यह पढ़ें- अयोध्या गैंगरेप मामले पर नहीं थम रही सियासत, बीजेपी ने अखिलेश-राहुल पर बोला जोरदार हमला

जानकारी दें कि हिमाचल में बीते 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 110 लोग लोगों की मौत हुई है और प्रदेश को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

वहीं बीते दिनों में PM मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का एक हवाई सर्वेक्षण भी किया था। इस हवाई सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के साथ केरल के CM पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे थे। यहां बीते 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हुई थी।

Pm narendra modi may visit himachal today will survey the disaster affected area in rampur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2024 | 07:55 AM

Topics:  

  • Cloud burst in Himachal Pradesh
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.