Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM नरेंद्र मोदी ने किया नए ITU सेंटर और 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन, कही ये बड़ी बात

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 22, 2023 | 01:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. आज यानी बुधवार 22 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजधानी नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर और भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही आज उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत, शुभकामनाओं के साथ करते हुए कहा कि, आज का दिन बहुत विशेष है, बहुत पवित्र है। आज से हिंदू कैलेंडर का नया वर्ष शुरू हुआ है। मैं आप सभी को और सभी देशवासियों को विक्रम संवत 2080 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

PM Shri @narendramodi inaugurates ITU Area Office & Innovation Centre in New Delhi. https://t.co/CtiPulGORH — BJP (@BJP4India) March 22, 2023

आज इस ख़ास मौके पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि, आज ITU के एरिया ऑफिस, इंनोवेशन सेंटर औऱ साथ ही भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। यह डिजिटल रूप से अत्यंत लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर भी बनेंगे।  मुझे खुशी है कि नव वर्ष के पहले दिन टेलीकॉम ICT और इससे जुड़े इनोवेशन को लेकर एक बहुत बड़ी शुरूआत भारत में हो रही है। आज यहां international telecommunication union के एरिया और इनोवेशन सेंटर की स्थापना हुई है। इसके साथ-साथ आज 6G टेस्टिंग को भी लांच किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ये डिजिटल इंडिया को एक नई ऊर्जा देने के साथ साउथ एशिया और ग्लोबल साउथ के लिए नए समाधान और नए इनोवेशन भी लेकर आएगा।उन्होंने आगे कहा कि, इनके साथ ही भारत के पास जो दो प्रमुख शक्तियां हैं, वो हैं ????? और ?????… बिना Trust और Scale के, हम टेक्नॉलॉजी को कोने-कोने तक नहीं पहुंचा सकते। इस दिशा में भारत के प्रयासों की चर्चा आज पूरी दुनिया कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

जब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल

‘कांग्रेस से थी मेरी जबरन शादी, इसलिए…’, देवगौड़ा का खरगे को करारा जवाब, खोल दिए 2018 गठबंधन के सारे कड़वे राज

क्या है BHAVYA योजना, जिसे मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी; 33,660 करोड़ की लागत से बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क

दिल्ली नहीं…अब नोएडा से भर सकेंगे उड़ान, 28 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी; सीएम योगी का ऐलान

उन्होंने आगे कहा कि, बीते वर्षों में भारत ने DBT के माध्यम से ₹28 लाख करोड़ से अधिक भारतीयों के खातों में भेजे हैं।जनधन योजना के माध्यम से हमने अमेरिका की कुल आबादी से भी अधिक बैंक खाते खोले हैं।आधार के द्वारा उन्हें authenticate किया और फिर 100 करोड़ से अधिक लोगों को मोबाइल के द्वारा कनेक्ट किया।

उन्होंने आज ये भी कहा कि, भारत में टेक्नोलॉजी सिर्फ mode of power नहीं है बल्कि mission to empower है। अब भारत के गांवों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों में रहने वाले इंटरनेट यूजर्स से भी अधिक हो गई है। ये इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल पावर कैसे देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। देश में बन रहे हर प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े डेटा लेयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। लक्ष्य यही है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े हर रिसोर्स की जानकारी एक जगह हो, हर स्टेकहोल्डर के पास रियल टाइम इंफॉर्मेशन हो।

उन्होंने साफ़ किया कि, आज का भारत digital revolution के अगले कदम की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5G रोलआउट करने वाला देश है। सिर्फ 120 दिनों में ही 125 से अधिक शहरों में 5G रोलआउट हो चुका है। देश के लगभग 350 जिलों में 5G सर्विस पहुंच गई है।

वहीं 5G रोलआउट के लेकर उन्होंने कहा कि, 5G रोलआउट के 6 महीने बाद ही आज हम 6G की बात कर रहे हैं।ये भारत का कॉन्फिडेंस दिखाता है। आज हमने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी सामने रखा है। ये अगले कुछ वर्षों में 6G रोलआउट करने का बड़ा आधार बनेगा। अब ये decade भारत का tech-ade है। भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल smooth है, secure है, transparent है, trusted and tested है।

उन्होंने आगे कहा कि, अब भारत दुनिया में telecom technology का बड़ा exporter होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 5G की जो शक्ति है, उसकी मदद से पूरी दुनिया का Work-Culture बदलने के लिए भारत कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

Pm narendra modi inaugurated the new itu center and 6g testbed project said this big thing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2023 | 01:27 PM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.