पीएम मोदी ने CM धामी से फोन पर की बात, बोले- फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत

Uttarkashi Tunnel Rescue, Uttarakhand
Prime Minister Narendra Modi
Published on: 
Updated on: 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड (Uttarakhand)  के उत्तरकाशी (Uttrakashi) में टनल के अंदर फंसे मजदूरों के बचाव कार्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से फोन पर बातचीत की। उत्तराखंड सीएमओ के मुताबिक, पीएम ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जरूरी बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य एजेंसियों के आपसी समन्वय से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

 6 विकल्पों पर चल रहा काम 
उत्तरकाशी में टनल के भीतर फंसे 41 मजदूर पिछले आठ दिन से फंसे हैं। और तबसे रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। कल यानी की रविवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Nitin gadkari) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने टनल के निरीक्षण के बाद कहा कि अब 6 विकल्पों पर काम चल रहा है और इस पूरे ऑपरेशन में दो से ढाई दिन का वक्त और भी लग सकता है। 

41 मजदूर सुरंग के फंसे हैं
बता दें कि दिवाली के दिन सुबह करीब चार बजे उत्तरकाशी स्थित निर्माणाधीन सुरंग ढह गया था। इन मजदूरों का सुबह आठ बजे शिफ्ट खतम होने वाला था। उसके कुछ घंटे पहले ही ये हादसा हो गया। 41  मजदूर सुरंग के अंदर ही फंसे रह गए। रविवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अभी तक मजदूर सुरक्षित बाहर नहीं निकाले जा सके है।

Navbharat Live
navbharatlive.com