-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Attack On Sir From The Red Fort In Independence Day Speech
‘मेरी बहन-बेटियों को निशाना बना रहे, ये बर्दाश्त नहीं’, SIR के विरोधियों पर PM मोदी का जोरदार हमला
- Written By: मनोज आर्या
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 14वीं बार नई दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान देश की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कई अलग-अलग मामलों पर अपनी बात रखी।

नई दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narendra Modi Speech: देश के कोने-कोने में आज बड़े ही धूमधाम से 79वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 14वीं बार राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस दौरान उन्होंने देश के अंदर घुसपैठ करने वाले घुसपैठियों के खिलाफ जमकर निशाना साधा। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत देश का डेमोग्राफी को बदला जा रहा है, ये घुसपैठिए मेरे नौजवानों की रोटी छीन रहे हैं। मेरी बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, ये बर्दाश्त नहीं होगा।
देश के खिलाफ घुसपैठ करने वाले पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, हम यह सहन नहीं करेंगे… इसलिए जब डेमोग्राफी बदलती है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट बन जाता है। सामाजिक तनाव के बीज बोए जाते हैं। हम अपने देश को किसी दूसरे के हवाले नहीं कर सकते हैं… हमे स्वतंत्र भारत दिया गया है, ऐसे में इन हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम न्यूक्लियर की धमकियों को सहने वाले नहीं
अपने भाषण में पीएम मोदी ने बताया कि हमने एक हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का निर्णय किया है। इस मिशन के तहत देश पर मंडरा रहे संकट के बादल को तय समय में खत्म किया जाएगा, इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे। अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर की धमकियों को सहने नहीं वाले हैं, हम किसी भी तरह के ब्लैकमेल को नहीं सहेंगे। आगे भी अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी, हमारी सेना तय करेगी, सेना की शर्तों पर, जो समय वे निर्धारित करें, जो तौर-तरीके वो तय करें, जो लक्ष्य वो तय करें, अब हम उसी पर अमल करने वाले हैं। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
जीएसटी पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी की जीएसटी को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली की डबल तोहफा देने जा रहे हैं, पूरे देश में हमने टैक्स के बर्डन को कम किया है। अब इसे रिव्यू करने की जरूरत है। राज्यों से भी विचार किया है। मेरे प्यार देशवासियों हम नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रीफॉर्म लेकर आ रहे हैं, ये दीवाली पर आपके लिए तोहफा बन जाएंगे। सामान्य मानवी की जरूरतों वाली चीजों पर टैक्स कम होगा… छोटे उद्योगों को लाभ होगा….. इकोनॉमी को बल मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया का सबसे बड़ा NGO…’, PM मोदी ने लाल किले से की RSS की जमकर तारीफ
नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स गठन
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म के लिए हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। ये टास्क फोर्स समय सीमा में इस काम को पूरा करे। वर्तमान नियम, कानून, नीतियां, रीतियां, 21वीं सदी के अनुकूल, वैश्विक वातावरण के अनुकूल और भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संदर्भ में इस टास्क फोर्स की रचना की गई है।
Pm narendra modi attack on sir from the red fort in independence day speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














