PM Modi: गुजरात में बोले PM मोदी, खुद को बताया दुनिया का सबसे धनवान इंसान, उनके अकाउंट में करोड़ों..
PM Modi ने नवसारी में कहा वे दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति, क्योंकि करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद उनके खाते में है। जानिए, महिलाओं के लिए कितनी बड़ी घोषणाएं कर गये पीएम।
- Written By: सौरभ शर्मा
गुजरात नवसारी में पीएम मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि वे दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं, क्योंकि उनके जीवन के खाते में करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद जमा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना से लेकर जल जीवन मिशन तक की उपलब्धियां गिनाईं और तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2014 के बाद से महिलाओं की भागीदारी देश के हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ी है, चाहे वह राजनीति हो, खेल हो या न्यायपालिका।
महिलाओं के सम्मान और सुविधा को दी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से अब तक करीब 3 करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बन चुकी हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में नल से पानी पहुंचाने की योजना लागू की गई, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली। इसके अलावा, करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर देकर उन्हें धुएं से मुक्त किया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर लाखों मुस्लिम महिलाओं का जीवन बचाया। उन्होंने अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को मिले नए अधिकारों का भी जिक्र किया और कहा कि अब वहां की बहनों-बेटियों को वे सारे अधिकार मिल रहे हैं, जो देश के अन्य हिस्सों में महिलाओं को प्राप्त हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद महिलाओं की भागीदारी देश के हर क्षेत्र में बढ़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिला मंत्री बनीं और संसद में महिलाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। न्यायपालिका में भी महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है, और कई राज्यों में सिविल जज के पदों पर 50% से अधिक महिलाएं चयनित हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर है, और इसमें महिलाओं की अहम भागीदारी है। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को भी देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
