Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में प्रचंड बहुमत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, NDA की जीत के जश्न में होंगे शामिल

Bihar Election में NDA की प्रचंड जीते के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के दफ्तर पहुंच गए है। यहां पर वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की संबोधित करते हुए जीत की बधाइयां देंगे।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 14, 2025 | 06:56 PM

भाजपा दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi reached BJP office: बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। उनकी अगवानी करने के लिए लिए वहां पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री यहां बिहार में NDA की जीत के बाद मनाए जाने वाले जश्न में शामिल होंगे और बिहार की जनता का आभार जताएंगे।

बिहार में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 243 में 203 सीटों पर जीत हासिल होती हुई दिख रही है, जो अब एक नया रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें ही आईं। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को मिले प्रचंड बहुमत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता एवं सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025 pic.twitter.com/K6yNMLjKIz — ANI (@ANI) November 14, 2025

बिहार की विजय ने इतिहास लिख दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार के चुनावों में एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्री को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें: नतीजे पहले से मालूम थे! दिग्गज ने बताई पीछे की सच्चाई; समाप्त हुई बिहार की पारी, अब बंगाल की तैयारी

डबल इंजन की सरकार पर बिहार की जनता की मुहर

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिली बंपर जीत पर पीएम मोदी और बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर एनडीए के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Pm modi reached bjp office along with amit shah jp nadda celebrate bihar election victory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 06:28 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • BJP Officials
  • JP Nadda
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां…’ कैबिनेट मंत्री के पति का बेहूदा बयान, देखें VIDEO

2

मनपा चुनाव से पहले BJP में बगावत, नासिक रोड कार्यालय में हंगामा, नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी

3

विवादों से कैलाश विजयवर्गीय का पुराना नाता, इन 5 बयानों पर खूब गरमाई है राजनीति

4

अमित शाह का आज से अंडमान-निकोबार दौरा, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.