दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, किया श्रीराम का राज्याभिषेक, बोले- 'बड़े सौभाग्य से मिलते हैं ये अवसर'

PM-Narendra-Modi-In-Ayodhya-Ram-Temple
Photo: PM Narendra Modi/ Twitter
Published on: 
Updated on: 

अयोध्या/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। रामलला का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  साथ राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

https://twitter.com/ANI/status/1584144781042941953

राज्याभिषेक के बाद पीएम ने जय श्रीराम के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर बड़े सौभाग्य से मिलते हैं। मुझे खुशी है कि आज देश-विदेश में अयोध्या के इस भव्य आयोजन का प्रसारण हो रहा है। मैं आप सबको बधाई देता हूं।

https://twitter.com/ANI/status/1584145948908740608

हमारे अधिकार हमारे कर्तव्य से स्वयंसिद्घ हो जाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि, एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है। उन्होंने आगे कहा कि, भगवान श्रीराम का जीवन बताता है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्य से स्वयंसिद्घ हो जाते हैं। श्रीराम ने अपने जीवन में कर्तव्यों को सर्वाधिक जोर दिया। उन्होंने वन में रहकर साधुओं की संगत की। 

अयोध्या स्वच्छ और यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा हो

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अयोध्या स्वच्छ और यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा हो। यह यहां के लोगों को तय करना है। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा हो कि अयोध्या के नागरिकों का व्यवहार भी अपने आप में मानक बने।

18 लाख दीपों से भव्य दीपोत्सव समारोह

उल्लेखनीय है कि, पीएम नरेंद्र मोदी 18 लाख दीपों से भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करेंगे।  बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती, 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com