जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat

Commonwealth Medal Winners: PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय मेडलिस्ट्स से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। भारत ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
PM Modi Meets Commonwealth Medal Winners
कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी(Image- X/@narendramodi)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Meets Commonwealth Medal Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फोर भारत’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने कहा, “हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी… आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है। हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत विनम्र हैं।”

जो खेलेगा, वो खिलेगा

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।” अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे। वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। इस संस्करण में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे। एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते।

PM Modi Meets Commonwealth Medal Winners
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के...

इस बार जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया। देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। एक ही दिन अस्मिता डे (विमेंस 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (मेंस 60 किग्रा) ने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाए। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com