-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Masterstroke Shakes Rahul And Tejashwi In Bihar Politics
PM मोदी ने पकड़ी असली नब्ज…चल दी सबसे तगड़ी चाल, इस दांव से सीधे चित हो जाएंगे राहुल-तेजस्वी
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: पीएम मोदी का ये दांव बिहार में एनडीए के को फायदा तो महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकता है। युव वोटरों पर अगर पीएम की मुहिम का असर हुआ तो कहानी कुछ और हो जाएगी।

सहरसा में पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन बिहार के तहत सहरसा में एक चुनावी रैली में बिहार के पहली बार वोट देने वालों को संबोधित किया। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे अपना पहला वोट बर्बाद न करें। उस गठबंधन को वोट दें जिसकी सरकार बनने की संभावना हो। इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आपका वोट एनडीए को मज़बूत करने में इस्तेमाल होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके कई युवा बेटे-बेटियां पहली बार वोट दे रहे हैं। जब उन्होंने पहली बार वोट डाला, तो उनकी प्रबल इच्छा थी कि उनका वोट बेकार न जाए। वे हवा का रुख़ देखते और फिर वोट देते, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके वोट से सरकार बने। वे इसमें सफल रहे। वे आपसे भी पहली बार वोट देने का आग्रह करते हैं।
युवाओं से पीएम की बड़ी अपील
राज्य में एनडीए की सरकार बनने वाली है। इसलिए मैं पहली बार वोट देने वाले सभी युवा बेटे-बेटियों से आग्रह करता हूं कि वे हमें शक्ति दें। आपका वोट एक विकसित बिहार के लिए होना चाहिए। बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है। इसलिए उन्होंने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
क्यों तगड़ा है पीएम का यह दांव?
पीएम मोदी का ये दांव बिहार में एनडीए के को फायदा तो महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकता है। युव वोटरों पर अगर पीएम की मुहिम का असर हुआ तो कहानी कुछ और हो जाएगी। क्योंकि बिहार में इस बार 14 लाख युवा पहली बार वोट करेंगे। हर सीट पर औसतन 5 हजार 7 सौ फर्स्ट टाइम वोटर है जो डिफरेंस क्रिएट कर सकता है।
सहरसा में और क्या बोले पीएम?
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार का युवा बिहार का काम करे और राज्य का नाम करे, यह हमारा स्वप्न है। पिछले सालों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। इस रफ्तार को और तेज करना है। सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया हर साल बाढ़ से परेशान होते थे, पर कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। एनडीए सरकार ने कोसी की बाढ़ से बचाने के लिए कई काम किए। बाढ़ से मुक्ति के लिए 11 हजार करोड़ की परियोजना बन चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बाढ़ के दूरगामी समाधान पर काम कर रही है। कोसी और मेची को जोड़ा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से 2 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही मछली पालकों और मखाना किसानों को भी बहुत फायदा होगा। मेरा सपना है कि दुनिया के कोने-कोने में मखाना को वहां के खानपान में पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार हो चुके हैं लाचार…बिहार में बीजेपी ढो रही भार? भाजपा नेता ने ही बता दी असलियत
पीएम मोदी ने कहा कि मछली उत्पादन प्रोत्साहन के लिए अलग से मंत्रालय बनाकर बजट दिया। मत्स्य संपदा स्कीम बनाई है जिसे अपना कर बिहार खरीददार से दुकानदार बन गया है। अब दूसरे राज्यों को यहां से मछली भेजी जाती है। मछली पालक साथियों को 9 हजार सलाना की मदद दी जाएगी।
Pm modi masterstroke shakes rahul and tejashwi in bihar politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














