

राजकोट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राजकोट (Rajkot) के रेस कोर्स ग्राउंड (Race Course Ground) में विभिन्न विकास परियोजनाओं और राजकोट के नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद महंगाई को काबू में कर के रखा है।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज राजकोट के साथ-साथ पूरे गुजरात और सौराष्ट्र के लिए बड़ा दिन है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सभी परिवारों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो इसके लिए भूपेंद्र सरकार काम कर रही है, इसमें केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है।"
https://twitter.com/ANI/status/1684530960266858496
पीएम मोदी ने गुजरात को मिनी जापान कहा है। उन्होंने कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने कहा था कि गुजरात तो मिनी जापान बन रहा है तब बहुत लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था लेकिन आज वे शब्द आपने सच कर के दिखा दिया। यहां के किसानों के लिए अब फल-सब्ज़ियों को विदेश भेजना आसान हो जाएगा। राजकोट को सिर्फ एक हवाईअड्डा नहीं बल्कि नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला एक पावर हाउस मिला है।"
https://twitter.com/ANI/status/1684533151803256833
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। आज कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, पाप भी पुराने हैं, तौर-तरीके, इरादे वही हैं बस नाम बदल दिया है।"
https://twitter.com/ANI/status/1684537265027260417
पीएम मोदी का कहना है कि उनकी सरकार ने महंगाई को काबू में कर के रखा है। उन्होंने कहा, "यह हमारी सरकार है जिसने कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद महंगाई को काबू में कर के रखा है। आज हमारे पड़ोस के देशों में 25-30% दर से महंगाई बढ़ रही है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि मध्यम वर्ग की जेब में ज्यादा से ज्यादा बचत हो।"