Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?

PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई बड़ी परियोजनाओं में वारंगल में 'पीएम मित्र पार्क' भी शामिल है, जिसे 'काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क' के नाम से जाना जाता है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 10, 2026 | 09:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Why PM Modi Changed His Helicopter Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार का दिन काफी व्यस्त रहा, जिसमें तीन राज्य कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात में कई कार्यक्रम और आयोजन तय थे। इस दौरान हैदराबाद के हाईटेक सिटी में एक साख वाक्या हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पीएम मोदी ने शादी में आए मेहमानों और परिवार की सुविधा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के दरियादिली कदम ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और विरोधी पार्टियों के विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों ने भी इसकी तारीफ की। दरअसल, हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी)- जहां बेंगलुरु से प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर को उतरना था। उसी जगह पर शादी की तैयारी चल रही थी, जहां बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी रविवार की रात होनी थी।

PM मोदी ने बदली लैंडिंग की जगह

जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को इस बात की जानकारी लगी कि बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी आईपीएस अधिकारी (कराईकल) लक्ष्मी सौजन्या के साथ उसी जगह पर तय है तो उन्होंने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए किसी दूसरी जगह का इंतजाम करने का निर्देश दिया। वहां से प्रधानमंत्री ने सड़क के रास्ते जाने का फैसला किया और तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सड़क मार्ग से लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय किया।

सम्बंधित ख़बरें

एक साल तक ना खरीदें सोना…दुनिया भर में आर्थिक संकट पर PM मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?

जनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

मेहमानों को भेजा जा चुका था निमंत्रण

खास बात यह है कि शादी की तैयारियां काफी पहले से हो चुकी थीं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए लगभग 5,000 मेहमानों को निमंत्रण भी भेजे जा चुके थे। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर लैंड की जगह में यह बदलाव उनके ही निर्देश पर किया गया, क्योंकि उन्हें लगा कि आखिरी समय में सुरक्षा के सख्त इंतजामों से परिवार के इस शुभ और खास मौके पर मेहमानों को काफी परेशानी और दिक्कत हो सकती है।

अपने काफिले के PM ने चुना लंबा रास्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले के लिए लंबा रास्ता चुना, जिससे शादी करने वाले जोड़े और मेहमानों को एक आरामदायक और यादगार शादी का अनुभव मिल सका। अब पीएम मोदी के इस कदम की सराहना हो रही है। पीएम मोदी का यह दयालु और विचारशील कदम, और उनकी मानवीय सोच वाली नेतृत्व शैली इस सिद्धांत को और मजबूत करती है कि लोगों को खुद से ऊपर रखना और किसी भी राजनीतिक मतभेद से परे होकर सोचना ही उनका मूल मंत्र है।

प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना दौरा

तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई 9,400 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं में वारंगल में ‘पीएम मित्र पार्क’ भी शामिल है, जिसे ‘काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क’ के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बना यह देश का पहला पूरी तरह से चालू पीएम मित्र पार्क है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के ‘5एफ’ विजन के तहत एक एकीकृत टेक्सटाइल इकोसिस्टम बनाना है– जिसमें खेत, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और विदेशी बाजार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?

पीएम मोदी ने हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से के तौर पर गुडेबेलूर और महबूबनगर के बीच नेशनल हाईवे-167 को चार-लेन का बनाने और संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की भी आधारशिला रखी।

Pm modi divert his helicopter route for brs leader son weeding in telangana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 09:04 PM

Topics:  

  • Hyderabad
  • Narendra Modi
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.