PM मोदी डिग्री मामला: केजरीवाल को तगड़ा झटका, जुर्माने के बाद पेशी का आदेश, इतने तारीख को पहुंचना होगा कोर्ट
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की डिग्री मांगने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बुरे फंसे हैं। इस मामले में जुर्माना लगने के बाद अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। अब उनकी पेशी भी है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की अदालत (Ahmedabad court) ने केजरीवाल को तलब किया है। इस मामले में कोर्ट ने केजरीवाल के साथ-साथ उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को भी तलब किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगने के मामले में अहमदाबाद की अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को तलब किया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि दोनों को 7 जून को कोर्ट में पेश होना होगा। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।
कोर्ट ने 15 अप्रैल को दोनों आरोपियों (अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह) को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आज उसी के सिलसिले में तारीख थी लेकिन समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं है इसलिए न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए।… pic.twitter.com/Xp8P579o1e — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2023
सम्बंधित ख़बरें
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
PM Modi France Visit: फ्रांस से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, ‘भारत अब समाधान खोजता नहीं, समाधान देता है’
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे भारत इनोवेट्स का आगाज, फ्रांस में पेश किए जाएंगे भारत के स्टार्ट-अप्स
याचिकाकर्ता के वकील अमित नायक ने कहा, ‘कोर्ट ने 15 अप्रैल को दोनों आरोपियों (अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह) को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आज उसी के सिलसिले में तारीख थी लेकिन समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं है, इसलिए न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 7 जून है।
