PM मोदी ने पेमा खांडू को दी बधाई, कहा- राज्य के विकास के लिए सरकार करेगी काम
भाजपा नेता पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
प्रधानमंत्री मोदी ने पेमा खांडू को बधाई दी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भाजपा नेता पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं की मौजूद रहे। जिसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पेमा खांडू और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी है।
इटानगर के दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी डी सोना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाहगे और पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल शामिल हैं। दासंगलू पुल अकेली महिला मंत्री हैं, जबकि नये मंत्रिमंडल में आठ नये चेहरे शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पेमा खांडू को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली।”
सम्बंधित ख़बरें
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
Congratulations to Shri Pema Khandu Ji on taking oath as the Chief Minister of Arunachal Pradesh. I would also like to congratulate all those who took oath as Ministers. My best wishes to them for their future endeavours of serving the people. This team will ensure that the state… — Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की सेवा करने के उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि राज्य का विकास और भी तेज गति से हो।” भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की है।
