PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, क्या दिवाली पर मिलेगा 'डबल गिफ्ट'?

PM Modi एकबार फिर देश को संबोधित करने जा रहे हैं। इस संबोधन के दौरान पीएम कुछ बड़ा एलान कर सकते है। बीले 15 अगस्त को PM ने लाल किले से कहा था कि यह दिवाली देशवासियों को डबल गिफ्त वाली होगी।
Central Government Extra Transfer to State Government
पीएम मोदी, (फाइल फोटो)
Updated on

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर एक बार देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज शाम ठीक पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, पीएम के संबोधन की सूचना के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रधानमंत्री इस संबोधन के दौरान क्या कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। यह संबोधन इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि यह दिवाली देशवासियों के लिए 'डबल गिफ्ट' वाली होगी।

प्रधानमंत्री के संबोधन का विषय अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि कल यानी 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें भी लागू हो रही हैं, जिससे लोगों की जरूरत की कई चीजें सस्ती होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन देश की जनता के लिए त्योहारी मौसम में एक बड़ी सौगात का संकेत हो सकता है, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है।

जब-जब पीएम ने किया संबोधित, हुए बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हमेशा से ही कुछ बड़ा और अप्रत्याशित होने का संकेत रहा है। उनके पिछले संबोधनों पर नजर डालें तो हर बार उन्होंने देश को एक नई दिशा देने वाले फैसले सुनाए हैं। चाहे वह 12 मई 2020 को 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की घोषणा हो या फिर कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का आह्वान, उनके संवाद ने हमेशा एक बड़ा प्रभाव डाला है। इसी तरह उन्होंने स्टार्टअप्स, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को भी अपने संबोधनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया है।

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर नोटबंदी तक के ऐतिहासिक फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधनों का इतिहास बड़े और कड़े फैसलों से जुड़ा है। 8 नवंबर 2016 को जब उन्होंने अचानक राष्ट्र को संबोधित कर 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान किया, तो यह भारतीय इतिहास के सबसे चर्चित संबोधनों में से एक बन गया। इसी तरह, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी उन्होंने देश को संबोधित किया और सेना की वीरता की सराहना करते हुए देशवासियों में जोश और एकता का संचार किया। कोरोना काल में भी उन्होंने कई बार संवाद कर देश का मनोबल बढ़ाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com