Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में एसटी बस कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, MSRTC चलाएगी 500 प्राइवेट बसें

  • By आसिफ सईद
Updated On: Nov 19, 2021 | 10:21 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले कई दिनों से एसटी कर्मचारियों (ST Bus Workers) की हड़ताल (Strike) जारी है। इस दौरान महामंडल को करोड़ों का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही यात्रियों (Commuters) को हर दिन नई-नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एसटी वर्कर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22वें दिन भी जारी रहने के बीच, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) (MSRTC) ने गुरुवार को आंदोलन के कारण फंसे यात्रियों की सेवा के लिए ड्राइवरों के साथ 500 निजी बसों को चलाने का फैसला किया है। यह कदम बुलढाणा जिले में एक 29 वर्षीय एमएसआरटीसी कर्मचारी की कथित रूप से आत्महत्या करने की खबरों के बीच आया है। खामगांव तालुका के मातरगांव निवासी विशाल अंबालकर ने मंगलवार रात अपने घर में जहर खा लिया था।

एक रिपोर्ट में MSRTC के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, “हमने निजी बस ठेकेदारों को ‘वेट लीज’ मॉडल के तहत ड्राइवरों के साथ पहले चरण में तत्काल आधार पर 500 बसें उपलब्ध कराने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक निविदा जारी की है। ये बसें राज्य भर के विभिन्न जिलों में कम से कम एक लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि आंदोलन लंबे समय तक जारी रहता है, तो MSRTC बाद के चरणों में ड्राइवरों के साथ 500 से 1,000 अतिरिक्त निजी बसों को किराए पर लेने के लिए और निविदाएं जारी करेगा।

एक ओर जहां कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार भी झुकना नहीं चाहती। दोनों के बीच चल रही तनातनी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।रिपोर्ट में कहा गया है कि, यूनियनों के साथ बातचीत गुरुवार को बेनतीजा रही। हड़ताल के कारण 200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

People face problems due to st bus workers strike in maharashtra msrtc will rope in 500 private buses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2021 | 10:21 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Private Buses

सम्बंधित ख़बरें

1

बीजेपी ने धोखा दिया तो बनाई महाविकास आघाड़ी, उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, शिंदे पर साधा निशाना

2

कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद चुनाव: तीखी नोंकझोंक और दो गुटों में झड़प से माहौल गर्म, 58% हुआ मतदान

3

TV डिबेट की बहस में बयान देकर फंसे किशोर तिवारी, BJP प्रवक्ता ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस!

4

‘सीधे बटन दबाओ’, वोटिंग के बीच MLA संतोष बांगर का ‘आदेश’ वायरल, FIR दर्ज, 5000 बांटने का भी आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.