‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समापन रैली में पवार, उद्धव, स्टालिन, अखिलेश लेंगे भाग
- Written By: शुभम सोनडवले
राहुल गांधी (पीटीआई फोटो)
मुंबई. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bhrat Jodo Nyay Yatra) के समापन के अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेता शामिल होंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्टालिन, अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में होने वाली रैली में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रैली में आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार भी इस जनसभा में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
वडेट्टीवार ने कहा, “शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी, इसलिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समापन रैली का खर्च हमारे चुनाव खर्च में दिखाया जाएगा।” राहुल गांधी गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई पहुंचेगी। यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र के पालघर जिले में है। (एजेंसी)
