Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पठान विवाद: दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 17, 2022 | 08:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। हर तरफ से फिल्म का विरोध हो रहा है। हिंदुओं ने फिल्म का बहिष्कार किया है। इस बीच शनिवार को साकीनाका पुलिस (Sakinaka Police) में भगवा रंग के कपडे को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

साकीनाका हिट-एंड-रन: दुबई से ईद मनाने आए नाबालिग ने कार से ली किशोर की जान, पुलिस ने दबोचा

दीपिका पादुकोण के वायु प्रदूषण वाले सवाल पर मुंबई महापौर रितु तावड़े ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

Iran-Israel वॉर का बॉलीवुड में असर, Deepika Padukone को नहीं मिली फ्लाइट, हाथ से गया बड़ा फैशन इवेंट

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन

Mumbai| A complaint has been submitted to Sakinaka Police over the saffron attire of actress Deepika Padukone in 'Besharam Rang' song of Pathaan movie. The complainant has demanded to register FIR against film's producer,director,actor&actress. Police have yet to register an FIR — ANI (@ANI) December 17, 2022

उधर, हिंदू संघठनों के बाद अब मुस्लिमों ने भी इस फिल्म को लेकर नाराजी व्यक्त की है। मध्यप्रदेश में उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म का बॉयकॉट करते हुए इसे रिलीज नहीं करने की मांग की है।

बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि इस फिल्म को लेकर हमरे पास कई जगहों से फोन आए। उन्होंने फिल्म को लेकर गुस्सा जाहिर किया और फिल्म में इस्लाम का गलत प्रचार करने की शिकायत की। अली ने कहा, कि इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है।

पठान फिल्म ‘बेशरम रंग’ गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इसके अलावा कई राज्य भी इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग तो फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि इन तमाम आलोचनाओं का फिल्म पर क्या असर पड़ता है और फिल्म रिलीज होती है या नहीं। फ़िलहाल पठान को लेकर देश में माहौल गरमाया हुआ है।

Pathan controversy complaint lodged with sakinaka police over deepika padukones saffron bikini

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2022 | 08:42 PM

Topics:  

  • Deepika Padukone
  • Sakinaka Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.