- Hindi News »
- India »
- Palakkad Farmer Injured In Wild Elephant Attack In Kerala
केरल : जंगली हाथी के हमले से किसान घायल, मलप्पुरम में 7 मीटर गहरे कुएं से किया गया था गजराज का रेस्क्यू
केरल के पलक्कड़ जिले के वालयार में आज शनिवार सुबह एक जंगली हाथी ने 35 वर्षीय एक किसान का पीछा कर उस पर हमला किया। इस घटना में किसान घायल हो गया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

केरल में हाथी के हमले से किसान घायल
पलक्कड़ : केरल से मिली एक खबर के अनुसार, यहां के पलक्कड़ जिले के वालयार में आज शनिवार सुबह एक जंगली हाथी ने 35 वर्षीय एक किसान का पीछा कर उस पर हमला किया। इस घटना में किसान घायल हो गया।
मामले पर पुलिस के अनुसार, आबादी वाले इलाके में हाथी के प्रवेश करने के बाद ग्रामीणों के साथ विजयन ने उसे भगाने की कोशिश की। वहीं इस प्रयास के दौरान हाथी ने कथित तौर पर किसान विजयन की ओर रुख किया और उस पर हमला कर दिया। उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिये पास के त्रिशूर जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
रात के अंधेरे में हाथी का कार पर हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी; वीडियो वायरल
ओडिशा में हाथी ने कुचला, फिर भी बच गया शख्स; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
हाथी से भिड़ गया कुत्ता! भौंकने से चिढ़ा गजराज, सूंड घुमाकर सिखाया सबक, वीडियो वायरल
जानकारी दें कि, बीते 24 जनवरी को केरल के ही मलप्पुरम जिले के उरंगत्तिरी गांव में बृहस्पतिवार को सात मीटर गहरे निजी कुएं में गिरे एक हाथी को 18 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया था। इस बाबत वन विभाग ने बताया था कि बचाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने हाथी को जंगल में छोड़ने का विरोध किया थी। उन्होंने मांग की थी कि हाथी को बेहोश कर किसी सघन जंगल में स्थानांतरित किया जाए।
इसके बाद वन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि इलाके में कुंकी हाथियों (जंगली हाथियों को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित हाथी) को तैनात किया जाएगा ताकि यह हाथी वापस रिहायशी इलाके में न आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया था।
दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं दो कुंकी हाथियों को क्षेत्र में गश्त और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया । साथ ही पुलिस और वन विभाग के कर्मी भी तैनात किए गए । वहीं लंबे समय तक कुएं में बिना भोजन के फंसे रहने के बाद हाथी को थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही थी, लेकिन वह अब स्वस्थ है। जरूरत पड़ने पर उसे बेहोश कर पकड़ने के लिए मुख्य वन्यजीव वार्डन से अनुमति भी मिल गई थी।
इसके साथ ही बचाव अभियान के दौरान कुएं के मालिक की संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया गया था। दरअसल कुएं के मालिक और अन्य स्थानीय निवासियों ने हाथी को उसी क्षेत्र में छोड़ने का विरोध किया था। लोगों का इस बाबत कहना था कि, हाथी बार-बार फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आ जाता था। वन अधिकारियों ने बाद में स्थानीय लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि हाथी के हमले और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Palakkad farmer injured in wild elephant attack in kerala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
May 17, 2026 | 11:08 AMCentral Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














