Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब बंदूक ही नहीं, AI और आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे पाकिस्तानी आतंकी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

Pakistan Terror Camps Lashkar-e-Taiba: पाकिस्तान में जिहादियों को ट्रेनिंग दिए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े राणा मोहम्मद अशफाक खुद ट्रेनिंग दे रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 15, 2026 | 01:41 PM

ट्रेनिंग कैंप (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Pakistan Terror Training: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक राणा मोहम्मद अशफाक की नई रणनीति का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का अतंकी इन दिनों आतंकियों को हथियार चलाने, एआई का इस्तेमाल करने और फिजिकल और मेंटल ट्रेनिंग देने में लगा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्चान में लश्कर-ए-तैयबा की पॉलिटिकल विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के बैनर की आड़ में शहरों के युवाओं को जिहादी ट्रेनिंग दे रहा है। यहां बहुत सारे ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं। इन कैंपों में युवाओं का ब्रेन वॉश किया जा रहा है और उन्हें फिजिकल और मेंटली फिट रहने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसी तस्वीरें भी सामने आई है।

आतंकियों को दी जा रही ट्रेनिंग

एक तरफ, पाकिस्तानी सरकार भारत की ओर से पश्चिमी नदियों पर बनाए जा रहे बांधों को लेकर चिंता जता रही है। वहीं दूसरी तरफ, वह साथ ही साथ मंगला बांध पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के आतंकवादियों को ट्रेनिंग भी दे रही है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान भविष्य में पानी के रास्ते भारत पर आतंकवादी हमले कर सकता है और इसी मकसद से PoK में पानी से जुड़ी गतिविधियों की आड़ में आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग

‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी

मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां

पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद

On one hand, the Pakistani government is raising concerns over dams being constructed by India on the western rivers; on the other hand, it is simultaneously providing training to terrorists from organizations like Lashkar-e-Taiba (LeT) and Jaish-e-Mohammed (JeM) at the Mangla… pic.twitter.com/QceqYJruGV — RB. (@KailashVashi) July 13, 2026


इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक खुद स्विमिंग पूल में उतरकर तैराकी कर रहा है। वो अपने साथ कुछ युवाओं के ग्रुप रो तैराकी सिखा रहा है। ताकि वे पानी के रास्ते आने-जाने, कठिन परिस्थितियों से निकलने और विशेष अभियानों के लिए तैयार हो सकें।

युवाओं को मिल रही फिजिकल और आधुनिक ट्रेनिंग

यह भी जानकारी सामने आई की पाकिस्तान के कई शहरों में युवाओं को जूडो, कराटे, कुश्ती और जैसी फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। वीडियो में युवा मार्शल आर्ट सीखते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेनिंग का मकसद प्रशिक्षित युवाओं की एक टीम बनाना है, जो किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें। इतना ही नहीं बल्कि, आधुनिक तकनीक जैसे AI की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला सदस्यों को स्किल डेवलपमेंट के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप

हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी इन वीडियो और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान में चल रही ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए रख रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे चुनौती के रूप में देख रही है। इस तरह की तैयारियों से साफ पता चलता है कि इस बार आतंकवादियों केवल हथियारों के बल पर नहीं बल्कि बुद्धि और फिजिकल फिटनेस के माध्यम से कोई षड़ियंत्र रच सकती है। इस बीच भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क है।

Pakistan terror training lashkar rana mohammad ashfaq ai camps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Lashkar-e-Taiba
  • Pakistan
  • terrorist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.