Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित, अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। शिबू सोरेन, अलका याग्निक और ममूटी प्रमुख रूप से सम्मानित हुए।
Padma Awards 2026: President Murmu honored 65 personalities, Alka Yagnik received Padma Bhushan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अलका याग्निक को दिया पद्म भूषण (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

President Murmu honoured Alka Yagnik with the Padma Bhushan:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में देश की विभिन्न क्षेत्रों की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को (मरणोपरांत) पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया।

वहीं प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक, मलयालम अभिनेता ममूटी और टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज भी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

साहित्य और शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया

बता दें कि इस दौरान पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) केटी थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन-कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पाने वाले अन्य लोगों में एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन और दत्तात्रेयुडु नोरी शामिल हैं।

पीएम मोदी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

आपको बता दें कि इस समारोह में अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अलंकरण समारोह में 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

65 हस्तियों को दिए गए पद्म पुरस्कार

तो वहीं दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण, और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

ये भी पढ़ें-

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

दरअसल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण। पद्म पुरस्कार कला, समाजसेवा, जन-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, 'पद्म भूषण' उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com