- Hindi News »
- India »
- Orissa High Court Order Seizure Of A Foreign Cargo Ship
ओडिशा उच्च न्यायालय ने क्यों विदेशी मालवाहक जहाज को जब्त करने का दिया आदेश, जानें वजह
- Written By: साक्षी सिंह

ओडिशा उच्च न्यायालय
कटक: ओडिशा उच्च न्यायालय (Orissa High Court) ने राज्य के पारादीप बंदरगाह (Paradip Port) पर बर्थ किराया शुल्क का भुगतान नहीं करने के संबंध में एक विदेशी मालवाहक जहाज जब्त करने का आदेश दिया है। नौवहन कानून के तहत, किसी जहाज के स्वामित्व, निर्माण, कब्जे, प्रबंधन, संचालन और व्यापार से जुड़े समुद्री दावों के कार्यान्वयन के तहत किसी जहाज को जब्त किया जा सकता है।
महीने से बंदरगाह पर खड़ा है जहाज
पनामा में पंजीकृत जहाज एम वी डेबी एक अन्य मामले के सिलसिले में लगभग तीन महीने से बंदरगाह पर खड़ा है। माना जाता है कि पिछले साल एक दिसंबर को पोत से 220 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कोकीन से भरे कई पैकेट जब्त किए गए थे, इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (PICTPL) ने जहाज के खिलाफ दावे से जुड़ा मुकदमा दायर किया है और जहाज को जब्त करने का आदेश देने के लिए पिछले महीने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
सम्बंधित ख़बरें
OSSC CGL Recruitment 2026: ग्रुप बी और सी के 1576 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका
ओडिशा विधानसभा में रात भर हंगामा, सुबह ध्वनि मत से दो विधेयक पारित, कांग्रेस ने किया बायकॉट
जेल निकलते ही दुष्कर्म पीड़िता को कई हिस्सों में काटा, टुकड़ो में शव को लगाया ठिकाने…पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
पत्नी की याद में बनवाई सिलिकॉन मूर्ति, किया सुहागन औरतों जैसा श्रृंगार
जहाज पर 7.95 करोड़ रुपये का नौवहन दावा
PICTPL ने मालवाहक जहाज पर 7.95 करोड़ रुपये का नौवहन दावा किया है, जिसमें बर्थ यानी जिस जगह जहाज खड़ा है उसका किराया शुल्क, दंड शुल्क, कानूनी लागत और अन्य शामिल हैं। न्यायमूर्ति वी. नरसिंह की एकल न्यायाधीश पीठ ने कहा कि पीआईसीटीपीएल प्रथम दृष्टया यह स्थापित करने में सफल रहा है कि जब तक मालवाहक जहाज को जब्त नहीं किया जाता, तब तक मुकदमा निरर्थक होगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च तय की है। (एजेंसी)
Orissa high court order seizure of a foreign cargo ship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PMमध्य रेलवे ने मुंबई लोकल में शुरू किया हाईटेक GPS सुरक्षा सिस्टम, मोटरमैन को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक को-पायलट
May 11, 2026 | 12:00 PMगड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
May 11, 2026 | 11:58 AMCheetah State Madhya Pradesh: MP बना ‘चीता स्टेट’: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गईं दो और मादा चीते
May 11, 2026 | 11:57 AMदिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
May 11, 2026 | 11:57 AMअपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस
May 11, 2026 | 11:55 AMकार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
May 11, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














