विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, JPC की बैठक में नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की आज हुई बैठक को लेकर कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में नियमों का उल्लंघन किया गया।
संसद में धक्का मुक्की को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिया एक्शन, सांसदों को दे दिए ये खास निर्देश
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की आज हुई बैठक के दौरान संसदीय आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया गया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष जगदम्बिका पाल द्वारा समिति की कार्यवाही पक्षपातपूर्ण ढंग से संचालित की गयी।

पत्र में आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने लिखा, "समिति की कार्यवाही अध्यक्ष जगदंबिका पाल द्वारा पक्षपातपूर्ण और पक्षपातपूर्ण तरीके से संचालित की गई। अध्यक्ष द्वारा समिति के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अनवर मणिपड्डी को दिया गया निमंत्रण समिति के दायरे और अधिकार क्षेत्र में नहीं है।"

स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप का किया अनुरोध

इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए सांसदों ने पत्र में लिखा, हम आपसे (लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला) अपेक्षा करते हैं कि आप समिति के अध्यक्ष को द्विपक्षीय होने और संसदीय मानदंडों को बनाए रखने के उनके कर्तव्य की याद दिलाएंगे।"

विपक्षी सांसदों ने किया वॉक आउट

इससे पहले मंगलवार को ही विपक्ष के कई सांसदों ने वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक से वॉक आउट किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। वॉक आउट करने वाले विपक्षी सांसदों मे कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत आदि शामिल थे। हालांकि, ये सदस्य लगभग एक घंटे बाद बैठक में फिर से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष जगदम्बिका पाल को लेकर अपमाजनक टिप्पणियां की। बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर मतभेद होने पर बैठक से वॉकआउट किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com