Watch: पाकिस्तानी ड्रोन पर भारत का एयरस्ट्राइक! ऑपरेशन सिंदूर बना दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी, सेना ने जारी किया जबरदस्त Video

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने भारत पर 50 से ज्यादा ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन कोशिशों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। जिसका वीडियो अब भारतीय सेना ने जारी कर दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने हवा में नष्ट किए गए पाकिस्तानी ड्रोन का वीडियो जारी किया
भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो (सोर्स- वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने बीते 8 मई को भारत पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी ड्रोन पर भारत ने एयरस्ट्राइक कर उनके मंसूबों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। जिसकी वीडियो खुद भारतीय सेना ने जारी किया है।

दरअसल, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराए हैं। यह कार्रवाई तब शुरू की गई जब पाकिस्तान नेभारत में लगातार ड्रोन भेजने की कोशिश की। हालांकि, उनकी सारी कोशिशें नाकाम हुईं। सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे ड्रोन को आसमान में ही निशाना बनाकर गिरा दिया है।

भारतीय सेना ने ये वीडियो जारी कर लिखा- 'पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।'

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के 11 जगहों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल को हवा में ही मार गिराया। वहीं पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन इसे भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

गौरतलब है कि भारत के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो J-17 और एक F-16 विमानों को मार गिराया है।