एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान, ऑपरेशन सिन्दूर पर अजित डोभाल ने दी चुनौती

NSA Ajit Doval on Operation Sindoor: NSA अजित डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई विदेशी मीडिया ने भारत को नुकसान की खबरें चलाईं।
एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान, ऑपरेशन सिन्दूर पर अजित डोभाल ने दी चुनौती
अजित डोभाल (File Photo)
Published on: 
Updated on: 

NSA Ajit Doval on Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बयान दिया है। आईआईटी मद्रास में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए उन्होंने विदेशी मीडिया तथा पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि 'हमें ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है, हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया।'

इसके बाद अजीत डोबाल ने कहा कि 'विदेशी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाया, आप मुझे एक भी फोटो दिखाइए, जिसमें किसी भी भारतीय को कोई नुकसान पहुंचा हो, यहां तक कि एक शीशा तक भी टूटा हो, कहीं कुछ डैमेज हुआ है, कहीं दिखाइए और बताइए।'

और क्या कहा डोभाल ने?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान की सीमा के पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया और उनमें से कोई भी नहीं चूका। डोभाल ने सीमा पार के खतरों को बेअसर करने में भारत की क्षमता और तकनीकी योग्यता पर गर्व जताया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा कि सटीकता ऐसी थी कि भारत को पता था कि कौन कहां है।

23 मिनट में खत्म हुआ ऑपरेशन

उनके मुताबिक, पूरा ऑपरेशन सात मई को रात एक बजे के बाद शुरू हुआ और मुश्किल से 23 मिनट तक जारी रहा। आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में डोभाल ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘‘ इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया वगैरह वगैरह। क्या आप मुझे एक भी ऐसी तस्वीर दिखा सकते हैं जिसमें दिखता हो कि भारत को इस दौरान कोई नुकसान हुआ है?''

ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डे तबाह

बता दें कि 7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले के बाद भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख अड्डा शामिल है।

इसके जवाब में, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की, जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया। इस बढ़ते तनाव के परिणामस्वरूप भारत ने 11 पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर निर्णायक हमला किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com