Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ख़ास मौके पर PM मोदी ने किया ‘नारी शक्ति’ को सलाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति' को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 08, 2025 | 10:06 AM

PM मोदी ने किया ‘नारी शक्ति' को सलाम

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आज यानी शनिवार 8 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दोहराया कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी।

We bow to our Nari Shakti on #WomensDay! Our Government has always worked for empowering women, reflecting in our schemes and programmes. Today, as promised, my social media properties will be taken over by women who are making a mark in diverse fields! pic.twitter.com/yf8YMfq63i — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। इससे पहले 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात महिलाओं ने संभाला था।

Space technology, nuclear technology and women empowerment… We are Elina Mishra, a nuclear scientist and Shilpi Soni, a space scientist and we are thrilled to be helming the PM’s social media properties on #WomensDay. Our message- India is the most vibrant place for science… pic.twitter.com/G2Qi0j0LKS — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025

जानकारी दें कि, आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे उसकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। देश में यह पहली ऐसी पहल होगी।

विदेश की ख़बरों के के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी। महिला पुलिसकर्मियों में IPS अधिकारी एवं आरक्षी शामिल होंगी। सांघवी ने कहा था कि, ‘‘ 2,100 से अधिक आरक्षी, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त डीजीपी रैंक की एक अधिकारी समेत सभी महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

On the special occasion of international womens day pm modi salutes nari shakti women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 10:05 AM

Topics:  

  • International Women's Day
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

2

देशभर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

3

यूनुस के खेल खत्म! पटरी पर लौटेंगे भारत-बांग्लादेश रिश्ते, PM मोदी ने तारिक रहमान को भेजा खास मैसेज

4

दिल्ली में ‘क्राइम’ करने पर नहीं होगी जेल…रेखा गुप्ता सरकार ने पास किया नया बिल, जानें डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.