बालासोर रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत, राज्य के पांच जिलों के अस्पतालों में घायल भर्ती

Odisha Train Accident
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में जान जानें वाले लोगों की गिनती रुक नहीं रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिसा के बालासोर रेल हादसे में 238 से बढ़कर 261 लोगों की मौत हो गई है। सभी घायल यात्रियों को राज्य के पञ्च अलग- अलग  गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रकट की संवेदना   
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बालासोर रेल हादसे में जान  जा चुके परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है और सभी घायलों के लिए उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ओडिशा रेल दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें। जो लोग अभी भी जख्मी है उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिले इसकी भी हम कामना करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने व्यक्त की संवेदना
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी मृतकों को श्रद्धांजलि देते हैं। ये घटना कैसे घटी इसकी जांच की जाएगी। प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्रालय की तरफ से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है। प्रधानमंत्री इस घटना की निगरानी कर रहे हैं और वह खुद घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए जाएंगे। हम मृतक के परिजनों के साथ हैं।