Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा में सड़क हादसे में बंगाल के छह पर्यटकों की मौत, 40 घायल

  • By सुभाष यादव
Updated On: May 25, 2022 | 02:33 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

बेरहामपुर: ओडिशा के कंधमाल और गंजम जिलों की सीमा के पास, कलिंग घाट पर यात्रा के दौरान पहाड़ी मोड़ पर बस के घाटी में गिर जाने से पश्चिम बंगाल के कम से कम छह पर्यटकों की जान चली गई और 40 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में चार महिलाएं हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना गंजम के दुर्गाप्रसाद गांव के पास आधी रात को हुई और घायलों में 15 लोगों की हालत गंभीर है। 

गंजम के पुलिस अधीक्षक बृजेश राय ने कहा कि बस 77 लोगों को लेकर जा रही थी, जिनमें पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली जिलों के लगभग 65 पर्यटक थे। बस कंधमाल जिले के दरिंगीबंदी से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पास के भंजनगर से पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बस यात्रियों को बचाया, जिनमें से छह की जान चली गई और 40 घायल हो गए थे। 

पुलिस को संदेह है कि चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद पहाड़ी इलाके में एक मोड़ पर बस घाटी में गिर गई। भंजनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी एस एस मिश्रा ने बताया कि हादसे में मारे गए छह पर्यटकों के शव बस की खिड़की के शीशे तोड़कर निकाले गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में हावड़ा जिले के सुल्तानपुर की सुपिया डेनरे (33), संजीत पात्रा (33), रीमा डेनरे (22), उनकी मां मौसमी डेनरे और बरनाली मन्ना (34) और हुगली के गोपालपुर के स्वपन गुशैत (44) शामिल हैं। 

पुलिस ने कहा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल और भंजनगर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज करा रहे कम से कम दस लोगों की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है। सूत्रों के मुताबिक, पर्यटक मंगलवार को दरिंगबाड़ी पहुंचे थे। 

पूरा दिन पहाड़ी कस्बे में बिताने के बाद रात के करीब 11 बजकर 30 मिनट पर वह विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए। इसके बाद यह हादसा हुआ। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच, ओडिशा के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। (एजेंसी)  

Odisha accident six tourists from bengal killed 40 injured in road accident in odisha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2022 | 02:33 PM

Topics:  

  • Odisha
  • Odisha Accident

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवा के बाद भुवनेश्वर के बार में आग लगने से हड़कंप, दूर तक दिख रहा धुएं का गुबार- देखें VIDEO

2

बदले की आग में जल उठा ओडिशा, आदिवासियों ने फूंक दिया पूरा गांव, जानिए क्यों?

3

कटक में डबल मर्डर, बेटे ने बेरहमी से की मां-बाप की हत्या, पत्नी से बोला- ‘सारे चैप्टर खत्म कर दिए’

4

Odisha: 30 किमी दूर था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिला इलाज, खिलौना निगलने से गई बच्चे की जान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.