मुंबई: अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2024 के स्वामी 8 हैं। 2024 का जोड़ 6 है और भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 है, जिसका जोड़ 1 है। 8 शनि का और 1 सूर्य का है। यहां सूर्य राजा है और शनि न्यायकर्ता। कांग्रेस पार्टी का 28 दिसंबर 1885 को स्थापना हुई थी। इसका जोड़ 8 आता है. 8 अंक शनि का अंक है जोकि 2024 का स्वामी है। वर्तमान में अंकों की स्थिति भाजपा के फेवर में ज्यादा है। मोदी का मूलांक 8, वर्ष 2024 का स्वामी अंक 8 है। वर्ष का राजा मंगल है, जोकि मोदी के लग्न में स्थित है और बुध का कुंडली में प्रबल योग है जीत की ओर इशारा करता है। परंतु कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का अंक भी बहुत स्ट्रांग है। वर्तमान में 4 और 8 अंक का खासा महत्व है। 4 राहु का और 8 अंक शनि का है। इससे यह पता चलता है कि मोदी जीत तो जाएंगे, लेकिन उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।