-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Now The Lieutenant Governor Will Be Able To Appoint Aldermen In Mcd Supreme Court Gives A Big Blow To Kejriwal Government
अब MCD में एल्डरमैन नियुक्त कर सकेंगे उपराज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को दिया बड़ा झटका
- Written By: शुभम पाठक
केजरीवाल सरकार के याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को झटका देते हुए फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पास दिल्ली सरकार की सहायता और सलाह के बिना दिल्ली नगर निगम में एल्डरमैन को नामित करने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया है, जिसमें उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने राज्य कैबिनेट की सलाह के बिना दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में दस एल्डरमैन नियुक्त किए थे।
जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की उस याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें दिल्ली सरकार का कहना था कि एलजी ने बिना उससे सलाह किए मनमाने तरीके से इनकी नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि एलजी MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति कर सकते है।
केजरीवाल सरकार को SC ने दिया झटका
केजरीवाल सरकार के याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को झटका देते हुए फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पास दिल्ली सरकार की सहायता और सलाह के बिना दिल्ली नगर निगम में एल्डरमैन को नामित करने का अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
ये भी पढ़ें:-17 महीनों से जेल में बंद मनीष सिसोदिया होंगे रिहा! जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम 1993 के तहत आने वाली एक वैधानिक शक्ति है और इसलिए राज्यपाल को दिल्ली सरकार की सहायता और सलाह से काम करने की आवश्यकता नहीं है। चूंकि यह एक वैधानिक शक्ति थी और कार्यकारी शक्ति नहीं थी, इसलिए एलजी से वैधानिक आदेश के अनुसार काम करने की अपेक्षा की गई थी, न कि दिल्ली सरकार की सहायता और सलाह से।
14 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर किया था जिसमें उपराज्यपाल ने एमसीडी में अपनी मर्जी से एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए थे। इस याचिका में केजरीवाल सरकार का कहना था कि इससे पहले दिल्ली में एल्डरमैन की नियुक्ति चुनी हुई सरकार करती रही है। अब भी यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की मई 2023 में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 14 महीने से ज्यादा समय तक फैसला सुरक्षित रखने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें:-अब नहीं चलेगी वक्फ बोर्ड की मनमानी, ‘पॉवर’ पर लगाम लगाएगी मोदी सरकार
10 एल्डरमैन नियुक्त कर सकेंगे उपराज्यपाल
मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि उपराज्यपाल स्वतंत्र रूप से एमसीडी के लिए 10 एल्डरमैन को नामित कर सकते हैं। यह कहना गलत है कि दिल्ली एलजी की शक्ति एक शब्दार्थ लॉटरी थी। एलजी बिना सलाह के सीधे नियुक्ति कर सकते हैं। यह संसद द्वारा बनाया गया कानून है, यह उपराज्यपाल द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विवेक को संतुष्ट करता है, क्योंकि उन्हें कानून द्वारा ऐसा करना होता है और यह अनुच्छेद 239 के अपवाद के अंतर्गत आता है। यह 1993 का डीएमसी अधिनियम था, जिसने पहली बार उपराज्यपाल को अग्रिम रूप से नामांकन करने की शक्ति दी थी और यह कोई अवशेष नहीं है।
Now the lieutenant governor will be able to appoint aldermen in mcd supreme court gives a big blow to kejriwal government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














