जनगणना 2027 की जारी हुई अधिसूचना, पहले चरण में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, जानें पूरी डीटेल
Census India 2027: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रश्नावली की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Census questionnaire: केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना के लिए पहले चरण की प्रश्नावली की अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना से संबंधित प्रश्नावली को तय समय पर अधिसूचित किया जाएगा। पहले चरण में मकानसूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार, मकानसूचीकरण और हाउसिंग सेंसस के दौरान नागरिकों से उनके आवास और परिवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। इनमें भवन संख्या (नगर या स्थानीय प्राधिकरण/जनगणना संख्या), जनगणना मकान नंबर, मकान के फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल की गई प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग और उसकी स्थिति जैसी जानकारी शामिल है।
पहले चरण में घर से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी
इसके अलावा परिवार क्रमांक, परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले लोगों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम और लिंग, परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य वर्ग से संबंधित है या नहीं, मकान के स्वामित्व की स्थिति और रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या भी दर्ज की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
खुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
आज की ताजा खबर 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
प्रश्नावली में परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत और उसकी उपलब्धता, प्रकाश का स्रोत, शौचालय की सुविधा और उसका प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की स्थिति, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मुख्य ईंधन से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
इसके साथ ही रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर (केवल जनगणना से जुड़ी सूचना के लिए) जैसी जानकारियां भी मांगी जाएंगी।
यह अधिसूचना गृह मंत्रालय ने रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के माध्यम से जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत जारी की है। यह जनवरी 2020 में जारी किए गए पुराने नोटिफिकेशन का स्थान लेगी।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटी, कांग्रेस अध्यक्ष की हटी, नितिन नबीन समेत इन नेताओं की बढ़ी सिक्योरिटी
नोटिफिकेशन के मुताबिक, जनगणना 2027 के तहत हाउस-लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस शेड्यूल के जरिए जनगणना अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के सभी घरों से जानकारी एकत्र करेंगे। इन सवालों के माध्यम से घर की स्थिति, परिवार की संरचना और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।
