Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बूस्टर डोज के खरीदार नहीं, सीरम ने दिसंबर 2021 में रोका कोविशील्ड का उत्पादन: आदर पूनावाला

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 20, 2022 | 08:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला (Aadar Poonawalla) ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसआईआई ने दिसंबर 2021 से कोविशील्ड टीके (Covishield Vaccine) का उत्पादन बंद कर दिया है और उस समय उपलब्ध कुल भंडार में से लगभग दस करोड़ खुराक के इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी है।

पुणे में विकासशील देश टीका निर्माता नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की सालाना आम बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में पूनावाला ने कहा कि एहतियाती खुराक की कोई मांग नहीं है, क्योंकि लोग महामारी से तंग आ चुके हैं और उनमें टीकाकरण को लेकर उदासीनता आ गई है।

कोविशील्ड टीके से जुड़ी अद्यतन जानकारी के बारे में पूछे जाने पर पूनावाला ने कहा, “दिसंबर 2021 से हमने उत्पादन (कोविशील्ड का) बंद कर दिया। हमारे पास उस समय करोड़ों टीकों का भंडार था, जिनमें से दस करोड़ खुराक के इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि एसआईआई के टीकों की मिश्रित खुराक लगाने की अनुमति है।

सम्बंधित ख़बरें

डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?

पूनावाला ने कहा, “अब कोवोवैक्स को अगले दो हफ्तों में मंजूरी दी जा सकती है। ऐसे में मुझे लगता है कि वे संभवत: एहतियाती टीकों की मिश्रित खुराक लगाने की इजाजत दे देंगे और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए। अगर डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) इसकी मंजूरी देता है तो संभवत: भारतीय नियामक भी अनुमति प्रदान कर देगा और उसे ऐसा करना भी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, मौजूदा समय में एहतियाती खुराक की कोई मांग नहीं है। आमतौर पर एहतियाती खुराकों को लेकर उदासीनता है। लोग कोविड-19 और टीकों से तंग आ चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी इससे तंग आ चुका हूं। हम सब तंग आ चुके हैं।”(एजेंसी)

Not a buyer of booster dose serum stopped production of covishield in december 2021 aadar poonawalla

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2022 | 08:29 PM

Topics:  

  • Aadar Poonawalla

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.