-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Inaugurate Soul Leadership Conclave In Mandapam Bhutan Pm Participate Youth Benefit In This Way
प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में करेंगे SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन, भूटान पीएम भी होंगे शामिल; युवाओं को एसे मिलेगा फायदा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने किया। यह दो दिवसीय SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव 21 से 22 फरवरी तक चलेगा।

पीएम मोदी (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 21 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में “SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव” के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शामिल होंगे।
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, “मैं 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करूंगा। मुझे खुशी है कि मेरे मित्र, भूटान के प्रधानमंत्री श्री शेरिंग तोबगे अपनी उपस्थिति से इस कॉन्क्लेव की शोभा बढ़ाएंगे।”
भूटान के प्रधानमंत्री बीते दिनों पहुंचे दिल्ली
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने किया। यह दो दिवसीय SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव 21 से 22 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां राजनीति, खेल, कला, मीडिया, आध्यात्मिकता, सार्वजनिक नीति, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र के नेता अपनी जीवन यात्रा साझा करेंगे और नेतृत्व से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
जल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
SOUL युवाओं को राजनीति में मिलेगा मौका
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय के अनुसार, यह कॉन्क्लेव एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करेगा, जो विफलताओं और सफलताओं दोनों से सीखने के अवसर प्रदान करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा दर्शकों को प्रेरित करना है। SOUL, यानी स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप, गुजरात में एक आगामी नेतृत्व संस्थान है, जो नेताओं को सार्वजनिक भलाई को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगा।
इसका उद्देश्य भारत में राजनीतिक नेतृत्व को व्यापक बनाना है और ऐसे नेताओं को आगे लाना है जो केवल राजनीतिक वंश से नहीं, बल्कि अपनी योग्यता, प्रतिबद्धता और सार्वजनिक सेवा के प्रति जुनून से आगे बढ़ते हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
SOUL कॉन्क्लेव आज की दुनिया में नेतृत्व की जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम नेताओं को उन पहलुओं पर विचार करने का अवसर देगा, जो एक प्रभावशाली और प्रेरक नेता बनने के लिए जरूरी हैं। कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने वाले वक्ता और नेता अपने अनुभवों और दृष्टिकोणों को साझा करेंगे, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और वे नेतृत्व के महत्व को समझ सकेंगे।
Pm modi inaugurate soul leadership conclave in mandapam bhutan pm participate youth benefit in this way
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Jul 29, 2026 | 03:15 PMपुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














