-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- North East Came Forward Under The Leadership Of Pm Modi Jp Nadda
PM मोदी के नेतृत्व में ‘एक्ट ईस्ट, लुक ईस्ट’ नीति से आगे आया नॉर्थ ईस्ट, पिछली सरकार ने नहीं दिया ध्यान: नड्डा
- Written By: शुभम सोनडवले

जेपी नड्डा
लॉन्गतलाई. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 (Mizoram Assembly Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना पूरा जोर आजमा रही है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया और इसलिए जो विकास होना था वह नहीं हो सका।
लॉन्गतलाई में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “लंबे समय तक पिछली सरकार ने इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया और इसलिए जो विकास होना था वह नहीं हो सका। ‘एक्ट ईस्ट, लुक ईस्ट’ नीति के कारण पूर्वोत्तर पीएम मोदी के नेतृत्व में सबसे आगे लाया गया।”
#WATCH | Lawngtlai, Mizoram: BJP national president JP Nadda says, “For a long time the previous government did not pay attention to this area and the therefore development that had to happen did not happen…Due to the ‘Act East, Look East’ policy Northeast was brought to the… pic.twitter.com/papSDndyJs — ANI (@ANI) October 28, 2023
नड्डा ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मिजोरम की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और विचारधारा को बरकरार रखा जाएगा और विकास सावधानीपूर्वक किया जाएगा।”
भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र
इससे पहले नड्डा ने शुक्रवार को मिजोरम के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और एमएनएफ सरकार की समाज कल्याण योजना की जांच का वादा किया गया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि युवाओं में नशीली दवाओं के उपयोग को कम करने और खत्म करने के लिए राज्य में ‘ड्रग फ्री मिजोरम’ गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए 250 करोड़ रुपये और सरकारी कॉलेजों की इमारत का निर्माण एवं मौजूदा इमारतों की मरम्मत के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट देने का वादा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
खिलाड़ियों के लिए शीर्ष राज्य बनाने के लिए भाजपा ने ‘मिजोरम ओलंपिक मिशन’ शुरू करने का वादा किया है। इन पहलों में एक खेल अकादमी और विभिन्न विषयों में इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्ति शामिल होगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा कवर पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा और जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) का उन्नयन कर क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में तब्दील किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो किसानों के लिए पीएम-किसान योजना के तहत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जाएगा।
7 नवंबर को मतदान
गौरतलब है कि मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 39 सीट पर चुनाव लड़ा था जबकि इस बार वह 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है। मौजूदा विधानसभा में पार्टी का एक विधायक है।
North east came forward under the leadership of pm modi jp nadda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














